कृषि उपज मंडी समिति भटगांव के पदाधिकारियों के शपथ समारोह में शामिल हुए चंद्रदेव प्रसाद राय

 छत्तीसगढ़ महिमा भटगांव। 17 जुलाई 2022,
चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन अपने क्षेत्र अंतर्गत
कृषि उपज मंडी समिति भटगांव के पदाधिकारियों के  शपथ समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभी समिति के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि चंद्रदेव प्रसाद राय का आगमन होते ही उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर जोशीला स्वागत अभिनंदन किया गया।
जिसमें पदाधिकारी गण नव नियुक्त अध्यक्ष ताराचंद देवांगन,सदस्य गुलाम मुर्तजा खान, पूरी राम साहू, मुद्रिका राय,मनटोरी साहू,परमानंद साहू, व्यापारी प्रतिनिधि मुरली मनोहर साहू ने शपथ ग्रहण किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  बिलाईगढ़ अध्यक्ष भागवत साहू,सरसींवा अध्यक्ष पंकज चंद्रा,सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक,जिला पंचायत सदस्य ईश्वर सिदार,नगर पंचायत भटगांव उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, बिलाईगढ़ एसडीएम के.एल.सोरी, भटगांव तहसीलदार करुणा आहेर, नायब तहसीलदार रूपाली मेश्राम सहित अधिकारी कर्मचारी एवं जन प्रतिनिधि गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।