जिले के सभी ग्रा.पं.व न.पं.में रोका-छेका अभियान का शत-प्रतिशत पालन कराने के सीईओ और सीएमओ को जिला सीईओ ने दिए निर्देश

 छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 12 जुलाई 2022, जिला बलौदा बाजार के समस्त ग्राम पंचायतो में रोका - छेका अभियान का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत के सीएमओ को दिए गए। 
इसके साथ ही विफल होने पर ग्राम पंचायत सचिव के विरूद्ध करवाई करनें के निर्देश जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने दिए है। जिला पंचायत सीईओ श्री वर्मा ने बताया की रोका छेका अभियान के संबंध में समय-समय पर राज्य शासन के द्वारा दिशा-निर्देश प्राप्त होते है।
जिले के मुख्य सड़क मार्गो के आस-पास के ग्राम पंचायतो में मवेशियो का जमावड़ा रहता है। जिसके कारण पशुधन की क्षति एवं गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। सभी गांवों में खेती बाड़ी का कार्य किए जा चुके हैं ऐसे में गौठान चारागाह गौ चरागन में सुरक्षित मवेशियों की रख रखाव करना भी आवश्यक हो गए हैं। जिनसे किसानों की फसल बुवाई को अवारे और इर्द गिर्द भ्रमण करने वाले मवेशियों से फसल की क्षति पहुंचाने से बचाया जा सकता हैं।
 इस पर जिला सीईओ श्री वर्मा के द्वारा गहरा चिंता प्रकट करते हुए जनपद पंचायत के सीईओ को रोका-छेका अभियान को सफल बनाने हेतु कड़ा निर्देश जारी किया गया है। ऐसे ग्राम पंचायत जो मुख्य सड़क मार्ग के समीप है और मवेशियो का जमावडा पाया जाता है तो ऐसे ग्राम पंचायत सचिव के विरूद्ध पंचायत सिविल सेवा आचरण नियम के अनुसार कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।