छत्तीसगढ़ महिमा पाटन। 10 जून 2022, जिले दुर्ग की विधान सभा क्षेत्र व जनपद पंचायत,तहसील,विकास खंड मुख्यालय थाना पाटन में देश की आजादी के लिए संघर्ष कर योगदान देने वाले लखन लाल कश्यप, हिम्मत लाल आडिल, सुखरू राम धुरंधर, मधुमंगल प्र.सावार्णी, रामनारायण सोनी क्षेत्र की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोगों की दुर्लभ तस्वीरें जानकारी संग्रह कर सुरक्षित रखा गया है। जो यहां विभिन्न स्थानों से आने जाने वालों क्षेत्र वासियों को प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं। मुख्य मार्ग से लगा हुआ पाटन थाना प्रांगण से अंदर हाल पर सुसज्जित कर क्षेत्र की सभी स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के सेनानी लोगों की एक साथ तस्वीरें को फोटो फ्रेम बनवा कर दिवालों में मुख्य स्थल पर लगा कर रखा गया है। उसके आस पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सुविचार संदेश तस्वीरें को फोटो फ्रेम करा संजोय कर भी रखें गए जो पाटन थाना आने वाले लोगों के लिए प्रेरणा देने की काम कर रहे हैं। थाने के प्रवेश द्वार मुख्य मार्ग के समीप छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनिमाता जी की प्रतिमा चौंक की स्थापना कर चारों ओर सौंदर्यकरण घेराव कर सुरक्षित सुसज्जित कर रखा गया है। पाटन थाने में जो भी निरीक्षक प्रभारी पदस्थ होते हैं उनके द्वारा यहां की रख रखाव स्वच्छता की विशेष ध्यान रखा जाता हैं। बढ़ते अपराध अवैध शराब बिक्री,जुआ, सट्टा,चोरी,हत्या,अत्याचार विभिन्न गतिविधियों अपराधों पर अंकुश लगा सख्त कार्रवाई करने में निरंतर पाटन थाना पुलिस स्टाफ तत्पर रहते हैं। पाटन विधान सभा छत्तीसगढ़ प्रदेश की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गृह क्षेत्र हैं जिस पर पुलिस विभाग द्वारा विशेष रूप से स्वच्छता रख रखाव और आम जनता को न्याय हर संभव मदद सुविधाएं उपलब्ध कराने की सख्त निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गृह ग्राम कुरूदडीह ग्राम पंचायत खम्हरिया से महज 4 किलो मीटर दूरी पर स्थित अमलेश्वर थाना भी पाटन थाने जैसे मुख्य मार्ग तालाब से लगा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सीमा खारुन नदी तट से लगा हुआ हैं। पाटन विधान सभा क्षेत्र के जनपद पंचायत विकास खंड में सबसे बड़ा ग्राम पंचायत अमलेश्वर को माने जाते रहे हैं जिसे हाल ही 2022 में नगर पंचायत मुख्यालय बना दिए गए हैं। अमलेश्वर थाने में भी निरीक्षक प्रभारी पुलिस स्टाफ द्वारा स्वच्छता रख रखाव आम जनता को न्याय दिलाने अपराध पर अंकुश लगाने सार्थक प्रयास किया जाता रहा हैं। जहां रायपुर के हृदय स्थल महादेव घाट खारुन नदी तट छोर से लगा रायपुरा वार्ड नं.69 से प्रकाशित प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा/ सुघर गांव पत्रिका अखबार की मुख्य कार्यालय सतनाम गुरूद्वारा भवन प्रकाशन स्थल लगा हुआ हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गृह ग्राम पंचायत खम्हरिया की सतनाम गुरूद्वारा भवन को पाटन विधान सभा क्षेत्र की मुख्य कार्यालय बना कर नियमित प्रचार प्रसार कार्य संचालित होते रहे हैं।