छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 9 जून 2022, विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ मुख्यालय से लगभग 12 किलो मीटर दूरी पर स्थित हैं आयुर्वेद ग्राम पंचायत परसाडीह
जहां की मेन रोड से लगे जांगड़े मुहल्ले वार्ड नं. 02 से 05 के बीच सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन का मुख्य स्थल रंगमंच भवन पास ग्रीष्मकालीन समय में भी वर्षाकालिन जैसे कीचड़ पानी अस्वच्छता फैले हुए हैं। जिनसे गांव के आम जनता वार्ड वासियों और राहगीरों को आवागमन निस्तारी करने में आए दिन विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।
वार्ड 01 से 05 तक की विभिन्न सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन का रंगमंच भवन ही एकमात्र साधन हैं, जहां प्रति वर्ष 7 दिन का संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जयंती पर्व आयोजन होते रहे हैं। लेकिन इस बार अव्यवस्था कीचड़ पानी अस्वच्छता फैले होने के कारण सदियों से चले आ रहे सामाजिक धार्मिक विकास की परंपरागत उत्थान कार्य प्रभावित हो गए। मौके प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व सरपंच प्रमोद कुमार जांगड़े के द्वारा अपने नवीन मकान निर्माण कार्य कराएं,जिसके मलवे को नाली में डाल कर जल की निकासी को अवरूद्ध कर दिया गया।
वहां की स्वच्छता पर कोई ध्यान नहीं दे कर नाली के ऊपर गली से बढ़ा कर मकान की पक्की नीव कालम निर्माण करने से नाली जाम हो गए कीचड़ पानी का जमाव अधिक होने से मुख्य मार्ग गली रंगमंच भवन पास अस्वच्छता फैले हुए हैं। उनकी सच्चाई पूर्व सरपंच प्रमोद कुमार जांगड़े की दोनों अलीशान मकान जल निकासी नाली के ऊपर बाहर बढ़ा कर निर्माण कार्य बयां कर रहे हैं। प्रमोद कुमार जांगड़े 2010 से 2014 तक और उनकी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा जांगड़े 2014 से 2019 तक लगातार 10 वर्षो तक दो बार ग्राम पंचायत परसाडीह का सरपंच बन प्रतिनिधित्व किए हैं। जिसमे नाली की साफ सफाई के नाम से खानापूर्ति कर शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत में आए मूलभूत 13 वें 14 वें वित्त की राशियों को सदुपयोग न कर दुरूपयोग किया गया है। जिनके खामिजा ग्राम वासियों को आवागमन करने में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। बरसात अभी आए नहीं हैं तो भी मुख्य गली रंगमंच भवन पास कीचड़ पानी अस्वच्छता फैले काई जमे हुए हैं जिनसे आम जनता आवागमन के दौरान फिसल कर गिर रहा हैं। परिवहन की आवागमन की मुख्य मार्ग निस्तारी होने से अनेकों दुर्घटनाएं घट रहे हैं।
तस्वीरें बयां कर अपना बदहाल स्थिति को स्पष्ट आइने की तरह साफ दिखाई दे रहे हैं। पूर्व सरपंच प्रमोद कुमार जांगड़े श्रीमती पूर्णिमा जांगड़े द्वारा 10 वर्षो में एक बार भी ठीक से नालियों की साफ सफाई नहीं करा और गांव में एक भी अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कूड़ेदान निर्माण नहीं करा कर कागजी कार्यवाही खाना पूर्ति कर ग्राम विकास की राशियों का दुरूपयोग गमन किया गया है।
पूर्व सरपंच से वार्ड ग्राम वासियों दबे मनोबल के उनके कृपापात्र लोगों द्वारा चुप्पी साधे हुए हैं जिनके परेशानियों से अनेकों ग्रामीण जन राहगीर भुगत रहे हैं।
समाचार संकलन भ्रमण दौरान प्रेस प्रतिनिधियों को मौके पर पहुंच रंगमंच भवन मुख्य गली से होते परिवहन से आवागमन करते बड़ी दुर्घटनाएं से बाल - बाल बचे।
जिनका संक्षिप्त विवरण को अवगत होते हुए खबर प्रकाशित किया गया। ताकि ये जन समस्या शासन प्रशासन के विभागीय उच्चाधिकारी तक पहुंच सके।