शाला प्रवेशोत्सव व माध्यमिक शाला भवन एवं लाइब्रेरी भवन लोकार्पण समारोह में पहुंची विधायक उतरी जांगड़े

        लक्ष्मी नारायण लहरे
 छत्तीसगढ़ महिमा कोसीर। 16 जून 2022,
छत्तीसगढ़ अजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ग्राम बड़े गन्तुली में विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव व शासकीय माध्यमिक शाला एवं लाइब्रेरी भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुई।
 इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े,विशिष्ट अतिथि अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष,वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी ,श्रीमती बैजंती नंदू लहरे जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती अनीका भारद्वाज सभापति जिला पंचायत, विष्णु नारायण चन्द्रा जिला महामंत्री, गनपत जांगड़े उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सारंगढ़,भागीरथी चंद्रा जनपद सदस्य, रामनारायण सिदार,उसतराम बरिहा रोहित महिलाने, कृष्णा पटेल जनपद सदस्य ,राधेश्याम चंद्रा सरपंच, वरिष्ठ कांग्रेसी जय चंद्रा,हरीशचंद चन्द्रा ,हेमलाल चंद्रा,श्री राम कश्यप बी0ई0ओ0,शोभाराम पटेल बीआरसी, मुकेश कुर्रे,रवि डोंगरे,श्रीमती सोमा सिंह ठाकुर सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी,नर्मदा महिलांगे संकुल समन्वयक,तारनिश चन्द्रा,बबलू बहीदार,विनोद भारद्वाज,सनत चन्द्रा,जितेंद्र चन्द्रा,की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम शुभारंभ हुआ।
 सर्वप्रथम मां सरस्वती के छाया चित्र में माल्यार्पण कर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुभारंभ की गई उसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व शिक्षा विभाग ने स्वागत किया तत्पश्चात विधायक की अनुशंसा पर डीएमएफ मद से 13 लाख की लागत से निर्मित शासकीय माध्यमिक शाला भवन एवं लाइब्रेरी भवन का विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े व अतिथियों ने फीता काट कर लोकार्पण किया एवं सभी को बधाई दी। उसके पश्चात राजगीत एवं राष्ट्रगान गाया गया इसी कड़ी में सारंगढ़ ब्लॉक के लेन्धरा छोटे के बच्चों को आठवीं कक्षा की प्रवीण सूची में शामिल होने पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस बीच स्वामी आत्मा नंद व स्थानीय बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किए आगे विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर नव प्रवेश नन्हे बच्चों को विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े व अतिथियों ने तिलक लगाकर मिठाई खिलाए एवं पुस्तक व स्कूल ड्रेस देकर शाला प्रवेश कराएं आगे की कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश को विधायक प्रतिनिधि जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े ने वाचन किया और सभी को बधाई दी। साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के संदेश को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने वाचन किया और इस अवसर पर ग्राम वासियों व बच्चों को बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य वैजयंती लहरें,अनिका भारद्वाज व सरपंच राधेश्याम चंद्रा एवं महामंत्री विष्णु चंद्रा ने भी संबोधित किया और सभी को बधाई दिए। अंत में विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि आप सब ने बहुत सुंदर आत्मिय स्वागत किये बड़ी ख़ुशी की बात है कि अब हमारे बच्चे नए भवन में पढ़ाई करेंगे साथ साथ आज नन्हे नन्हे बच्चों को शाला प्रवेश कराये है मैं सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ। इस अवसर पर पुरुषोत्तम चंद्रा,जेठू राम जोल्हे,परमेश्वरी जोल्हे,भगवान दास महंत,शत्रुघ्न चंद्रा, उदय चंद्र जोल्हे, धर्म सिंह रात्रे, दिनेशचन्द्रा, बद्री प्रसाद चन्द्रा, मोहन रात्रे,महेत्तर लाल चंद्रा,टहल सिंह चंद्रा,गणेश राम चंद्रा,विजय चन्द्रा, अंकिता, मीनाक्षी,सुमित ओम प्रकाश, पीला बाई चंद्रा ,सीमा देवी चंद्रा,अनसूया चंद्रा,फिरतीन चंद्रा, शिक्षिका श्रीमती नैना साहनी चौरगे मैडम,शिक्षक गण  एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासी व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।