विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के समस्त थाना/चौकी एवं पुलिस कॉलोनी में किया गया वृक्षारोपण

 छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 5 जून 2022,
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देश अनुसार बिन वन संपदा जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।
 पर्यावरण व्यवस्था को बनाए रखने,भोजन,पानी आदि मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में वन संपदा का मुख्य योगदान है। आज वर्तमान समय में वनों की अंधाधुंध कटाई से वातावरण में तापमान अत्यधिक तेज गति से बढ़ रहा है,जिससे कई प्रकार की परेशानियां सामने आ रही हैं। साथ ही वनों की कटाई से महत्वपूर्ण संसाधनों, औषधि आदि की भी लगातार कमी होती जा रही है।
 इस जीव मंडल की पर्यावरणीय व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। 
 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा एवं पीताम्बर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में जिले में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
जिसके तहत पीताम्बर पटेल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पुलिस लाइन बलौदाबाजार में सभी 14 थाना, 06 पुलिस चौकियां, 02 पुलिस सहायता केंद्र, थाना यातायात बलौदाबाजार परिसर में संबंधित प्रभारियों के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।
 इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग 500 संख्या में नीम,कदम,पीपल,बरगद,नींबू,अमरूद,कटहल आदि छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा इन पौधों की समुचित देख रेख व संरक्षण का भी प्रण लिया गया। 
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जीवन रक्षा हेतु वृक्षों का संरक्षण करना एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक है। 
आम जनों को भी पर्यावरण व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपने निवास,ऑफिस आदि स्थानों के आस - पास वृक्ष लगाने की प्रक्रिया पर जोर देना चाहिए।
 पीताम्बर पटेल द्वारा पुलिस कॉलोनी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने एवं जीवन में वन संपदा के अमूल्य योगदान की महत्ता को बतलाते हुए आम जनों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए अपील किया।