छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 25 जून 2022, चंद्रदेव प्रसाद राय पंचम छत्तीसगढ़ विधान सभा के एकमात्र शिक्षाकर्मी नेता प्रथम स्थानीय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव छ.ग.शासन ने भारत वर्ष में प्रसिद्ध आयुर्वेद ग्राम पंचायत परसाडीह की विकास में किया ऐतिहासिक पहल। उन्होंने नव वर्ष के शुभ बेला के साथ जनवरी 2022 में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से अनुशंसा कर 10 लाख रूपए की निर्माण विकास कार्य स्वीकृत करा ग्राम पंचायत परसाडीह वासियों को सौगात दी। जिनमें 4 निर्माण विकास कार्य शामिल हैं
1. सामुदायिक भवन निर्माण05 लाख रूपए, 2. नवीन जोड़ा जैत खाम निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य 02 लाख रूपए, 3. मिनीमाता प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यकरण कार्य 02 लाख रूपए, 4. पुलिया निर्माण कार्य 01 लाख रूपए। 2010 से प्रस्तावित सतनाम सत्संग भवन के लिए 147/1 शासकीय भूमि बड़े नवा तालाब पास जोंक नहर नाली क्रमांक 12 के किनारे लंबे समय की मांग पर 12 वर्ष में निर्माण विकास कार्य प्रगतिरत है।
संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की 7 दिवसीय जयंती पर्व जनवरी 2019 में नव निर्वाचित विधायक बनने के बाद मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम परसाडीह आगमन पर श्रवण कुमार संपादक प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव रायपुर के द्वारा विधान सभा क्षेत्र की कार्यालय संचालन हेतु विशेष रूप से अवगत कराते हुए लगातार समाचार प्रकाशित मांग पर आज साकार हो पाया।
"प्रथम बार मिला एक ही मद से 4 निर्माण विकास कार्य स्वीकृति ऐतिहासिक पहल"
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद एक ही मद से 4 निर्माण विकास कार्य की सौगात मिलना ऐतिहासिक पहल से कोई कम नहीं। इस सत्र में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायत में स्वीकृत निर्माण विकास कार्य में एकमात्र ग्राम पंचायत परसाडीह को ही 10 लाख रूपए मिला है। इसके अलावा मुख्य मार्ग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंच मार्ग तक सी सी रोड निर्माण 09 लाख 68 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान किए गए हैं।
लंबे समय से जर्जर हालत में तब्दील मड़कड़ी से परसाडीह तक अधूरे सड़क को सुगम पक्की सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने में क्षेत्रीय विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय का विशेष योगदान रहा हैं।
परसाडीह के माटी पुत्र रेशम लाल जांगड़े मिनीमाता के समकालीन सांसद रहे उनके गृह ग्राम में मिनीमाता की प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यकरण कार्य पूरे विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ और नवीन जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ में छत्तीसगढ़ के प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता की प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यकरण कार्य प्रथम बार परसाडीह से पहल होना आज ऐतिहासिक कदम से कम नहीं हैं।
"चंद्रदेव प्रसाद राय की अनुशंसा से आगे होंगे और सार्थक प्रयास"
नव निर्मित प्रस्तावित सतनाम सत्संग भवन में सार्वजनिक शौचालय निर्माण,बोर खनन, सी सी रोड सह नाली निर्माण,फेसिंग तार घेराव,गार्डन सौंदर्यकरण कार्य।
बाजार चौंक में स्थापित किए जाएंगे संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा
जिनके समकालीन गांव के माटी पुत्र रेशम लाल जांगड़े संविधान निर्माण कमेटी के सदस्य रहे थे।
उनके गृह ग्राम में ऐतिहासिक विकास उत्थान कार्यों को लेकर विशेष प्राथमिकता देने वाले प्रथम स्थानीय लोक प्रिय विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय को उनके ऐतिहासिक पहल पर जन चौपाल कार्यक्रम में गांव आगमन पर स्वागत अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
प्रस्तावित सतनाम सत्संग भवन प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव रायपुर से प्रकाशित पत्रिका अखबार का बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र और जिले के सतनाम प्रचारक कार्यालय का मुख्य संचालन सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विकास उत्थान समाज जन सेवा और देश के चौथे स्तंभ पत्रकारिता कार्य का केंद्र बिंदु होंगे।