संत कुमार धैर्य संवाददाता
छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर-चांपा। 11 जून 2022,
इस मानसून में प्राकृतिक आपदा से बचाव और राहत व्यवस्था के संबंध में बाढ़ अतिवृष्टि की स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा सूचना के आदान - प्रदान हेतु जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 में की गई है।
कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक- 07817222032 है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगा।
नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक- 07817222032,
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के कंट्रोल रूम में कार्य संपादन हेतु अधिकारियों कर्मचारियों की तीन पालियो में ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रथम पाली में उप अभियंता लोचन प्रसाद मांझी 9165053155,सहायक वर्ग - 03 बंशी लाल अहिरवार 9993319478 और पत्र वाहक भिवेन्द्र कुमार साहू की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक द्वितीय पाली में उप अभियंता विनोद कमार 9009846089,स्थल सहायक राकेश कुमार पाण्डेय 9303421360,पत्र वाहक मनोज चन्द्रा,रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तृतीय पाली में उप अभियंता सौरभ शर्मा 7970035334, स्थल सहायक लखन साय कांशी 9617147620 और जल वाहक ओम प्रकाश यादव की ड्यूटी लगाई गई है। अवकाश अवधि में - प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रथम पाली में उप अभियंता प्रमोद चौबे 9424155047, सहायक वर्ग - 03 उमेश साहू 8319033754, स्थल सहायक व्यास नारायण तिवारी 9575112444, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक द्वितीय पाली में उप अभियंता पालेश्वर मंडलोई 7578472720, मानचित्रकार अजीत कुमार साहू 7489376030, चौकीदार दिलहरण बरेठ 8817240667,रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तृतीय पाली में उप अभियंता मनीष राठौर 9926164354, मानचित्रकार जी.के.साहू 9926140761,चौकीदार दिलहरण यादव की ड्यूटी लगाई गई है।