महासमुंद क्रांतिकारी जिले के तुमगांव हाईवे में किसानों ने 100 दिन तक सत्याग्रह पूर्ण की 6 जून को कूच करेंगे जिला मुख्यालय महासमुंद - अशवन्त तुषार साहू

 
 छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 5 जून 2022,
हाईवे में स्थित गांव खैरझिटी,कौंवाझर,मालीडीह के कृषि वन भूमि गरीबों का काबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में गत दिनों 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड धरना सत्याग्रह चल रहा है।
 सत्याग्रह के 100 वें लगभग 125 किसान,जवान एवं महिलाओं ने भाग लिया। आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे व किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने जन समूह को संबोधित किया। सत्याग्रह सभा को संबोधित करते राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे ने सत्याग्रह सभा को संबोधित करने के पूर्व सत्याग्रह स्थल पर स्थापित भगवान महादेव के मूर्ति एवं चबूतरा को एसडीएम एवं तहसीलदार ने खड़े होकर तुड़वाये थे, वहां श्री दुबे द्वारा पुनः भगवान शिव की मूर्ति स्थापित किया गया जहां 125 सत्याग्रही व किसान नेता अशवन्त तुषार साहू शामिल हुए।
पूजा अर्चना किया गया उसके बाद सत्याग्रह सभा को संबोधित करते राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे व किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने कहा कि किसान आंदोलन का गढ़ महासमुंद जिला के खैरझिटी में धरना सत्याग्रह का 100 वें दिन इतिहास रचने में किसान मोर्चा के नेता सफल हुए हैं।
हमारे सत्याग्रही किसान भाइयों एवं बहनों ने संयम एवं अनुशासन के जरिये इतिहास रचने में सहायक हुए हैं। जब तक गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट स्थापित करने षडयंत्र रचा जाएगा तब तक धरना सत्याग्रह जारी रहेगा। आगे किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने कहा जिस प्रकार से आप लोगों ने गांधीवादी तरीके से धरना सत्याग्रह को सफल बनाया और उद्योग पतियों दलालों को कानूनी धेरा में जकड़ा है। 
वैसे ही 6 जून को रैली,सभा को भी सफल बनाना है।