मूलचंद जांगड़े पूर्व विधायक सतनामी समाज के पत्रकारिता के जनक को उनके पुण्य तिथि पर दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

  छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 14 मई 2022, 
जिले बलौदाबाजार विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत आने वाले आयुर्वेद ग्राम पंचायत परसाडीह के माटी पुत्र स्व.श्री मूलचंद जांगड़े पूर्व विधायक, सतनामी समाज के पत्रकारिता के जनक को उनके पुण्य तिथि 13 मई 2022 को समाज के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया गया।
वे स्वतंत्र भारत में सन् 1952 से 1957 विधान सभा क्षेत्र चंद्रपुर बिर्रा (जैजैपुर,चंद्रपुर) और 1957 से 1962 अपने गृह क्षेत्र भटगांव (बिलाईगढ़) और 1962 से 1967 तक मुंगेली विधान सभा क्षेत्र की विधायक रहें।
इस दौरान उन्होंने ने शिक्षा के क्षेत्र में बिलासपुर रायपुर में अपने भाई स्व. श्री रेशम लाल जांगड़े स्वतंत्रता सेनानी प्रथम अंतरिम संसद सदस्य पूर्व मंत्री विधायक सांसद के साथ छात्रावास संचालन भी किया। सतनामी समाज में पत्रकारिता की शुरुवात कर मुक्ति व सेवा नामक पत्रिका की संपादकीय कर सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विकास उत्थान कार्यों में जन जागरूकता लाने की कार्य किए। उनके द्वारा किए गए समाज सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में अधूरे कार्य को वहां के माटी पुत्र युवा समाज सेवक,संपादक श्रवण कुमार द्वारा अपने स्तर पर समर्पित भाव से आगे बढ़ाने की कार्य की जा रही हैं।
मूलचंद जांगड़े व रेशम लाल जांगड़े की जीवन गाथा संघर्ष योगदान को उन्होंने विभिन्न सामाजिक पत्र पत्रिका में संपादकीय लेखन समाचार प्रकाशित कर जन जन तक पहुंचाने प्रचार प्रसार करते आ रहे हैं। गिरौदपुरी धाम से प्रकाशित मासिक पत्रिका सतनाम सार का
2012 से 2018 तक सह संपादक और 2013 से 2018 तक रायपुर से प्रकाशित सतयुग संसार पाक्षिक पत्रिका का प्रबंध संपादक रहे तथा 2019 से रायपुर से प्रकाशित  छत्तीसगढ़ महिमा और सुघर गांव मासिक पत्रिका के संपादक और 2017 से सतनाम पंथ के रायपुर से प्रकाशित सतगुरू कैलेण्डर के संपादक की जिम्मेदारी निभाते हुए मूलचंद जांगड़े व रेशम लाल जांगड़े की गृह ग्राम की विभिन्न गतिविधियों को प्रगति देते रहे हैं।
2010 से सतनाम प्रचार सेवा समिति का आगाज श्रावव कुमार के नेतृत्व में की गई और सतनाम सत्संग भवन निर्माण कार्य हेतु शासकीय भूमि पर प्रस्तावित किया गया जो 2022 में पूर्ण रूप साकार होने जा रहे हैं जहां सतनाम सत्संग भवन, नवीन जोड़ा जैतखाम स्थापना एवं सौंदर्यकरण कार्य, ममतामयी मिनीमाता की प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यकरण और पुलिया निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा वहां और भी आवश्यक निर्माण कार्य गार्डन सौंदर्यकरण,वृक्षारोपण, सांस्कृतिक भवन, छातदार चबूतरा,महिला पुरुष शौचालय, अहाता निर्माण बोर खनन, समतलीकरण कार्य, लाइब्रेरी स्थापना कराने पहल किया जाना है जिसके लिए शासन प्रशासन और जन प्रतिनिधियों विधायक मंत्री गणों को मांग पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं। समय वर निर्माण विकास कार्य होने की संभावना बने हुए हैं। सन 2012 से अब तक आयुर्वेद ग्राम पंचायत परसाडीह उक्त पत्र पत्रिका प्रकाशन का विधान सभा क्षेत्र कार्यालय मुख्यालय के रूप में संचालित होते आ रहा हैं।
जो भी मूलचंद जांगड़े व रेशम लाल जांगड़े की योगदान को समाज सेवा और पत्रकारिता क्षेत्र में जुड़ने के बाद से अब तक जो प्रयास श्रवण कुमार घृतलहरे ने किए वैसा सहरानीय दुर्लभ कार्य को कोई नहीं कर सकते हैं।
वे विषम आर्थिक परिस्थितियों से जूझ कर भी निरंतर सार्थक प्रयास करते रहे हैं। गांव के माटी पुत्रों की योगदानों को याद कर सार्थक प्रयास समाज सेवा जनहित कार्यों को आगे बढ़ाते हुए नेक कार्य करना ही उनका ध्येय प्रथम प्राथमिकता बन गया है। जिनमें खरे उतरते जा रहे हैं यहीं मूलचंद जांगड़े के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित है। प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव सह परिवार की ओर से मूलचंद जांगड़े को उनके पुण्य तिथि 13 मई पर उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन करते हैं।