आश्राम कांप्लेक्स से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके लिए भगवान परशुराम की भव्य झांकी तैयार की गई थी। वहीं इसके लिए शहर के सबसे प्रमुख से परशुराम जी के चित्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शोभायात्रा के लिए विशेष डीजे धुमाल वाहन मंगाया गया था। यात्रा में पुरूषों के साथ ही महिलाएं भी शामिल हुई। इसके लिए विशेष पोशाक निर्धारित की गई थी।
इस दौरान किसान नेता अशवन्त तुषार साहू व योगेश्वर राजू सिन्हा ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने भगवान परशुराम की आरती उतारी और शोभायात्रा के दौरान युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। खास तौर पर नेहरू चौक व डॉ.अम्बेडकर चौक पर जम कर आतिशबाजी की गई। आयोजन समिति की ओर से इसके लिए यहां विशेष तैयारियां की गई थीं।
आश्रम काम्प्लेक्स से शुरू होकर नेहरू चौक होते अम्बेडकर चौक होते हुए गांधी चौक मार्गों का भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा सिटी स्पोर्ट्स क्लब में समाप्त हुई। जहां सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।