राज्य बाल अधिकारी संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने किया बालगृह का निरीक्षण

           संत कुमार धैर्य संवाददाता
 छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर-चांपा। 25 मई 2022, 
छ.ग राज्य बाल अधिकारी संरक्षण आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा संस्था हेल्प एण्ड हेल्प्स समिति बालगृह बालक जांजगीर का निरीक्षण कर संस्था के गतिविधियों एवं पंजियों का अवलोकन किया गया। अध्यक्ष एवं सदस्यों ने संस्था में संरक्षण प्राप्त समस्त बालको से चर्चा की। इसके पश्चात् बाल कल्याण समिति जांजगीर का निरीक्षण एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/ सदस्यो से प्रकरणो एवं प्रकरणों के निराकरण में आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा किया गया।
 संस्था के निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम एवं सदस्यगण श्रीमती पुष्पा पाटले,श्रीमती आशा संतोष यादव,अगस्टीन बर्नार्ड, सोनल कुमार गुप्ता, आयोग के सहायक संचालक बृजेन्द्र सिंह ठाकुर,राजेन्द्र कश्यप जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास जांजगीर,गजेन्द्र सिंह जायसवाल जिला बाल संरक्षण अधिकारी,जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास जांजगीर,ज्योति मिश्रा संरक्षण अधिकारी (संस्थागत देखरेख) जिला बाल संरक्षण इकाई,महिला एवं बाल विकास जांजगीर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी शामिल थे।