छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 18 मई 2022, जिले के लोरमी थाना अंतर्गत ग्राम बुधवारा के अघरिया डेम के पास 27 वर्षीय युवक की अधजली लाश मिली थी। जिसकी जानकारी मिलते ही लोरमी पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची साथ ही फॉरेंसिक की टीम के अलावा डॉग स्क्वायड की टीम भी वहां पर पहुंची थी। लेकिन उस समय युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, जिसके बाद लोरमी पुलिस के द्वारा गहन छानबीन की गई। वहीं लोरमी पुलिस को मृतक की पहचान करगी खुर्द निवासी दीपक धुलिया के रूप में हुई। वहीं सायबर सेल द्वारा जब घटना स्थल का डंप डेटा निकाला गया तब आरोपियों तक पुलिस पहुँच पाई।
जिसमे मुख्य आरोपी रिंकू कुलमित्र और सह आरोपी हीरा लाल कश्यप को अलग - अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया।
जिन्होंने मृतक दीपक धुलिया को प्रेम प्रसंग के कारण उसकी हत्या करना कबूल किया गया।
मामले का लोरमी एसडीओपी माधुरी धिरहि के द्वारा खूलासा किया गया। जिससे लोरमी पुलिस को 24 घंटे में अंधे क़त्ल की गुत्थी को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल हुए। लगातार बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री चोरी हत्या जुए सट्टे गैर कानूनी कार्यों पर करवाई लोरमी थाने पुलिस द्वारा किए जाते रहे हैं।