डॉ अम्बेडकर जयंती धरसीवां विधान सभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजन संपन्न

 छत्तीसगढ़ महिमा धरसीवां। 29 अप्रैल 2022,
भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की 131 वीं जयंती 14 अप्रैल को धरसीवां विधान सभा क्षेत्र स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया गया था। जिसमे सुबह 10 से भव्य शोभायात्रा एवं कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  डॉ अम्बेडकर चौंक सिलतरा से शोभा यात्रा   निकाल कर सांकरा,धनेनी, विधान सभा, दोंदे कला, सारागांव होते हुए नगर पंचायत खरोरा में मंच कार्यक्रम एवं स्वागत रखा गया था। फिर गैतारा, सिलयारी, कुशरेल, तिवरैया, धरसीवां, नगर पंचायत कुंरा में मंच कार्यक्रम एवं समापन समारोह किए गए।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दूज राम बौद्ध पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रभारी बसपा छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि व्यास नारायण कुर्रे बामसेफ अधिकारी, संतोष मार्कण्डेय जिलाध्यक्ष रायपुर, नर्मदा प्रसाद देवांगन जिला उपाध्यक्ष रायपुर, ढ़ेलु राम नारंग प्रभारी विधान सभा धरसीवां, मौलाना अख्तर अशरफी सामाजिक शुभचिंतक, उबारन भारती महासचिव विधान सभा धरसीवां, गौसिया फातिमा अशरफी भविष्य की रौशनी, डॉ राम विशाल जांगड़े अध्यक्ष विधान सभा धरसीवां  कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर्ता संरक्षक गुणदेव मैरिशा सभापति उद्योग एवं सहकारिता जनपद पंचायत धरसीवां एवं प्रभारी विधान सभा धरसीवां बसपा रहें।
सभी अतिथियों द्वारा बाबा साहब डॉ अम्बेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम आयोजन पर मंच कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके संविधान कानून का पालन करने आव्हान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।