विनोद सेवान लाल चंद्राकर ने दिव्यांग चेतन को वितरित की मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

    छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 21 अप्रैल 2022, 
 विनोद सेवन लाल चंद्राकर विधायक महासमुंद एवं संसदीय सचिव छ.ग.शासन ने अपने निवास पर अपने क्षेत्र के ग्राम अछोली निवासी दिव्यांग चेतन साहू को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित किया। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से दिव्यांग चेतन साहू की चेहरे पर खुशी छा गई। इस दौरान दिव्यांग चेतन साहू ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से वह बहुत खुश है और उसे आने-जाने में सहुलियत होगी। पैरों से 80 फीसदी विकलांग चेतन साहू को पहले कहीं भी आने जाने में दिक्कतें होती थी। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए उन्होंने आवेदन दिया था। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की पहल पर अंततः उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिल गई।  श्री चंद्राकर ने कहा कि दिव्यांगजन की सेवा पुण्य कार्य है। भूपेश सरकार दिव्यांग जनों के हितों और विकास के लिए काम कर रही है। दिव्यांगों की अन्य समस्याओं का भी त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की जनहित कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है और पारदर्शिता के साथ लाभ दिया जा रहा है। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने पर दिव्यांग चेतन साहू को काफी लाभ मिलेगा। श्रम और समय दोनों की बचत होगी। 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद,किशन देवांगन,दिलीप चंद्राकर,राहुल चंद्राकर,आर्यन गिलहरे आदि लोग अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।