जन सूचना अधिकार से खुले भ्रष्टाचार की पोल ग्राम भोथली में विकास के नाम पर कागजी खानापूर्ति

  छत्तीसगढ़ महिमा पाटन। 18 मार्च 2022, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधान सभा क्षेत्र पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत भोथली में सत्र 2020 से सितंबर 2021 तक की मूलभूत और 15 वित्त राशि के आय व्याय सहित ग्राम पंचायत प्रस्ताव बैठक की सत्यापित छायाप्रति जन सूचना अधिकार अधिनियम तहत मांगने से वहां की सरपंच सचिव की भ्रष्टाचार की पोल खुले विकास कार्यों के नाम से कागजी कार्यवाही कर की गई हैं खानापूर्ति। मुख्य मार्ग गांव पहुंच चौंक पास कूड़ेदान गंदगी से पटा हुआ हैं। महिला पुरुष शौचालाय अनुचित स्थल मेन रोड से लगे कूडादान घुरवा में निर्माण कराई गई है उसी प्रकार जिम व्यायाम उपकरण सामग्री को मंदिर नदी नाला पास अनुचित स्थल पर लगाई गई हैं। शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल भवन के प्रवेश द्वार सामने अस्वच्छता फैले हुए हैं। गांव की गली मुहल्ले और नाली में साफ सफाई नहीं हो रहा इसके अलावा शासकीय उचित मूल्य की दुकान व ग्राम पंचायत भवन के पीछे अस्वच्छता गंदगी फैले हुए हैं। जिनकी हाल बेहाल तस्वीरें में दिखाई दे रहे हैं।
विभिन्न मदों की शासन प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत में आई विकास कार्यों के राशि की नाममात्र उपयोग कर कागजी कार्यवाही कर खानापूर्ति किए गए हैं।
जिसका जीता जागता उदाहरण तस्वीर स्पष्ट रूप से दिख रहा हैं। ग्राम पंचायत भोथली के सचिव रानू नगरिया ने जन सूचना अधिकार अधिनियम में मांगी गई उनके ग्राम पंचायत से संबंधित जानकारी की छायाप्रति को सत्यापित प्रमाणित कर आवेदक को दिए। 
जिसमें ग्राम पंचायत भोथली में सत्र 2020 से सितंबर 2021 तक मूलभूत राशि की कुल आय 1,23,235 = 65 रूपए और व्यय राशि 1,04,596 = 00 रूपए। सत्र 2020 से सितंबर 2021 तक 15 वें वित्त की कुल आय राशि 8,64,346=00 रूपए और व्यय राशि 5,29,430 = 00 रूपए बताई गई हैं। ग्राम पंचायत प्रस्ताव क्रमांक - 07 बजट अनुमोदन 2020-21 की खर्च में शासकीय भवन मरम्मत 50.000 रूपए, सोलर पानी टंकी व्यवस्था पर 30.000 रूपए, गौठान में चारा व्यवस्था पर 50.000 हजार रूपए, राष्ट्रीय पर्व मितानीन शिक्षक वरिष्ठ गण सम्मान पर 40.000 रूपए, गली निर्माण 150.000 रूपए, जागरूकता शिविर सम्मेलन पर 40.000 रूपए, गढ्डा पटाई समतली करण 50.000 रूपए, चारागाह में 30.000 रूपए, सी सी टीवी कैमरा पर 30.000 रूपए, पेयजल व्यवस्था में 80.000 रूपए, विद्युत व्यवस्था स्टिट लाईट 70.000 रूपए, गली नाली साफ सफाई पर  40.000 रूपए, स्टेस्नरी वाचनालय में 30.000 रूपए,स्कूल आंगनबाड़ी  में बर्तन क्रय 5000 रूपए, प्रिंटर खरीदी 25.000 रूपए, पोषण आहार में 10.000 रूपए,स्कूल आंगनबाड़ी में सफेदी कार्य 60.000 रूपए, बेनर पोस्टर पर व्यय 25.000 रूपए आदि ग्राम पंचायत के कार्यों में 15 वें वित्त राशि से 892652 = 00 रूपए खर्च किए जाने की उल्लेख है।
इसी तरह 14 वे वित्त से सितंबर 2020 प्रस्ताव क्रमांक - 1 में आय व्यय बजट अनुमोदन जानकारी में पचरी निर्माण 20330=00 रूपए,पौधा रोपण में 3900=00 रूपए, गौठान में पैरा ढुलाई 5000=00 रूपए, प्रकाश व्यवस्था में 17006=00 रूपए, गौठान में रंग रोगन 11870=00 रूपए,पेयजल 57780=00 रूपए, राष्ट्रीय पर्व में 4900=00 रूपए, स्वल्पहार 1550=00 रूपए, ग्राम पंचायत भवन रंग रोगन में 8000=00 रूपए, बर्तन क्रय आंगनबाड़ी में 14690=00 रूपए, गौठान में चित्र कला 6000=00 रूपए खर्च किए गए हैं जिसमें
व्यय 1,90,238=000 रूपए और बचत 518157=40 रूपए सहित कुल योग 7,08,395=40 रूपए हैं।
ग्राम पंचायत प्रस्ताव क्रमांक -05 वित्तीय वर्ष 2020-21 के gpdp 15 वें वित्त के कार्य अनुमोदन में शामिल स्टेशनरी30.000=00, राष्ट्रीय पर्व शिक्षक मितानीन जन सम्मान पर 40.000=00 रूपए,सी सी कैमरा पर 30.000=00 रूपए, gpdp बोर्ड में 5000 = 00 रूपए,विद्युत संधारण स्ट्रीट लाइट पर 70.000=00 रूपए, स्कूल आंगनबाड़ी के लिए बर्तन क्रय 5000=00 रूपए, आकस्मिक व्यय कार्यालय व्यवस्था हेतु 50.000=00 रूपए,स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर 150.000 = 00 रूपए, पेयजल व्यवस्था में 200000=00 रूपए, चारागाह व्यवस्था पर 30.000=00 रूपए,शासकीय भवन मरम्मत पर 50.000=00 रूपए,गौठान में चारा व्यवस्था 50.000=00 रूपए, स्कूल आंगनबाड़ी में सफेदी कार्य 38674=00 रूपए खर्च किए गए हैं।
प्रस्ताव क्रमांक-07 में 15 वें वित्त से आहरित राशि का अनुमोदन में आय व्यय में शामिल हैं गिरधर इलेक्ट्रानिक अमलेश्वर 25835=00 रूपए,अर्पन मेडिकल स्टार्स अमलेश्वर 7500=00 रूपए, धरसा सफाई 4560=00 रूपए,अप राम किराया भंडार अमलेश्वर कोविड -19 पर 4400=00 रूपए, कमलेश साहू प्रकाश व्यवस्था 11400=00 रूपए, सुदर्शन चाय सेंटर अमलेश्वर 1100=00 रूपए,गिरधर इलेक्ट्रानिक अमलेश्वर प्रकाश व्यवस्था 16100=00 रूपए, साई पात्र भंडार 4850=00 रूपए,ओंकार स्टेशनरी पाटन 9390=00 रूपए, श्री विनायक सेनेटरी एंड हार्डवेयर अमलेश्वर 16705=00 रूपए, गोविंद पेंटर gpdp लेखन पर 5000=00 रूपए, श्री विनायक सेनेटरी एंड हार्डवेयर अमलेश्वर बोर खनन 10210=00 रूपए आदि कार्य कर कुल योग 1,28,426=00 रूपए, 15 वें वित्त राशि 6,18,957=00 रूपए, योग 6,21,721= 00 रूपए खर्च बताएं गए। प्रस्ताव क्रमांक - 01 फरवरी 2021 का आय व्यय 14 वें वित्त से जानकारी में गौठान में रंग रोगन में 39310=00 रूपए, ग्राम पंचायत रंग रोगन पर 56130=00 रूपए, दीवाल लेखन में 4930=00 रूपए, बर्तन क्रय में 750=00 रूपए, मितानिन सम्मान में 2000=00 रूपए,अ.ज.प्राधिकरण से 50000=00 रूपए, पेयजल में 32110=00 रूपए, स्वल्पहार के लिए 2700=00 रूपए,राष्ट्रीय पर्व में 7200=00 रूपए, प्रकाश व्यवस्था में 19000=00 रूपए आदि कार्य कर कुल 4,34,025=00 रूपए खर्च किए गए हैं।
इसके अलावा शासन प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से नाम मात्र कार्य कर कागजी कार्यवाही करते हुए खानापूर्ति कर राशि की दुरोपयोग भ्रष्टाचार सरपंच श्रीमती गौरी साहू,सचिव रानू नगरिया ग्राम पंचायत भोथली जनपद पंचायत पाटन जिला दुर्ग के द्वारा की गई हैं। प्रमुखता से ग्राम पंचायत भोथली की नियमित समाचार प्रकाशित किया जाता रहा हैं। जिनसे शासन प्रशासन द्वारा भ्रष्ट सरपंच श्रीमती गौरी साहू,सचिव रानू नगरिया ऊपर जांच कार्यवाही की जा सके। सचिव रानू नगरिया जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले कोई भी ग्राम पंचायत में पदस्थ हो अपनी गड़बड़ी सतीर कार्यों के नाम से हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब देखना यह होगा कि जन सूचना अधिकार अधिनियम से पुख्ता सबूत सहित जानकारी ले कर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होते रहने से सरपंच सचिव ऊपर भ्रष्टाचार अनियमितता कार्य प्रणाली पर शासन प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही किया जाता हैं।