ज.पं.बिलाईगढ़ के ग्रा.पं.परसाडीह सचिव मयाधर बरिहा कर रहे जन सूचना अधिकार अधिनियम का अवहेलना

 छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 19 अप्रैल 2022, जिले बलौदाबाजार के विधान सभा क्षेत्र व विकास खंड तहसील थाना जनपद पंचायत मुख्यालय बिलाईगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परसाडीह में पूर्व सरपंच प्रमोद कुमार जांगड़े, श्रीमती पूर्णिमा जांगड़े की कार्यकाल 2010-14 से 2014-19 तक अलग - अलग जानकारी जन सूचना अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई हैं। जिसको जन सूचना अधिकारी सचिव मयाधर बरीहा पूर्ण रूप से प्रदाय करने में शासन प्रशासन के नियमों को अवहेलना करते हुए पूर्व सरपंचों की भ्रष्टाचार को छुपाने में मिलीभगत कर अहम भूमिका निभाते दिखाई दे रहे हैं। प्रमोद कुमार जांगड़े 2010 से 2014 तक और उनकी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा जांगड़े 2014 से 2019 तक ग्राम पंचायत परसाडीह में 10 वर्ष तक सरपंच रहे। जिनके पिछले कार्यकाल 2014-19 तक में लंबे समय तक और वर्तमान में भी मयाधर बरीहा सचिव के पद में एक ही स्थान में जमा बैठा हैं। जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत चाही गई जानकारी में प्रमोद कुमार जांगड़े और उनकी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा जांगड़े की 10 वर्ष की कार्यकाल में ग्राम पंचायत परसाडीह में कराएं गए शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं से विभिन्न कार्यों में की गई भ्रष्टाचार राशियों की गमन अनियमितता की बड़ी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही हैं।
जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत दोनों पति पत्नी की कार्यकाल की जानकारी को मांग किया गया था जिनके प्रथम सूचना में अपीलीय अधिकारी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में किए जा चुके हैं। जिनमें सीईओ की आदेशों को अवहेलना करते हुए मयाधर बारिहा सचिव पूर्व सरपंच प्रमोद कुमार जांगड़े,श्रीमती पूर्णिमा जांगड़े से मिलिभगत कर उनकी बचाव करने में लगे हुए हैं। क्यों नहीं भी जबकि मयाधर बारिहा पूर्व सरपंच के कार्यकाल में भी सचिव रहे तभी उसने भी भ्रष्टाचार कर उनमें सहभागिता निभा मलाई खाई है इसलिए बचाव में लगे हुए हैं। अपीलीय जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत लंबे समय से चाही गई जानकारी आवेदक को प्रदाय नहीं की जा रही हैं। पूर्व में भी क्षेत्र के कई पत्रकारों द्वारा जन सूचना अधिकार अधिनियम तहत जानकारी मांग किया गया था जिसको भी अनदेखी ताल मटोल गुमराह मनमानी कर मया धर बरीहा सचिव  ग्राम पंचायत परसाडीह द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई हैं। इनकी शिकायते हमेशा रहा हैं कि ये जहां भी ग्राम पंचायत में जाते हैं वहां को दीमक की तरह चाट जाते हैं। भ्रष्टाचार अनियमितता कार्य प्रणाली के मामले में मया धर बरीहा पूरे जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में आगे हैं।
ग्राम पंचायत परसाडीह के लोगों से और मौके पर जानकारी लेने पर पते चले की प्रमोद कुमार जांगड़े, श्रीमती पूर्णिमा जांगड़े की 10 वर्ष की कार्यकाल में विभिन्न मदो से निर्माण विकास कार्य में जम कर खुलेआम शासन प्रशासन की नियमों कायदे को दर किनार कर उनकी धज्जियां उड़ाते हुए मनमानी कर भ्रष्टाचार अनियमितता बरत अवहेलना किया गया है।
शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं से आम जनता और ग्राम पंचायत की विकास में सार्थक प्रयास किया जाना चाहिए था उसे पूर्ण न कर राशियों का दुरूपयोग गमन कागजी कार्यवाही खाना पूर्ति की गई हैं। स्व.श्री रेशम लाल जांगड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अधिवक्ता प्रथम अंतरिम संसद सदस्य पूर्व मंत्री विधायक सांसद रहे,औ स्व.मूलचंद जांगड़े स्वतंत्र भारत में 3 बार विधायक रहे थे। जिनके गृह ग्राम पंचायत होते हुए भी देश की आजादी के 75 वर्ष बाद सरकार के 4 वर्ष प्रगतिरत होते हुए भी आज विभिन्न मूलभूत सुविधाओं को लेकर पिछड़ा हुआ हैं। 10 वर्ष के पति पत्नी प्रमोद कुमार जांगड़े,श्रीमती पूर्णिमा जांगड़े की पंचायती राज्य कार्यकाल में जो ग्राम पंचायत परसाडीह में निर्माण विकास कार्य कराए जाने चाहिए थे वैसा नहीं हो पाया हैं। जिनके जीते जागते तस्वीरें साक्षात्कार प्रमाणित कर रहे हैं। तो कागजी कार्यवाही दस्तावेज में कितने सच्चाई की खुलासा होंगे मिलने के बाद ही और पता चलेगा।
जन सूचना अधिकार अधिनियम तहत पूर्ण जानकारी मिलने के बाद प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया जाएगा। ऐसे तो जमीनी स्तर पर यहां की सभी जन हित समस्याओं से जुड़े विभिन्न गतिविधियों को लेकर निरंतर समाचार पत्र में प्रकाशित किया जाता रहा हैं।