मुंगेली के 3 पीडीएस दुकानों में गिरे गाज,खाद्य अधिकारी ने लगाई जुर्माना
छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 2 अप्रैल 2022, खाद्य अधिकारी डी.के. बग्गा द्वारा लगातार निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की अनियमितता पर कार्यवाही किए जा रहे हैं। सोसाइटी द्वारा खाद्यान्न का वितरण टेबलेट द्वारा नहीं की जा रही थी,जिनका जानकारी खाद्य अधिकारी डी.के. बग्गा को दी गई। जिला कलेक्टर के निर्देशनुसार लापरवाही बरतने वाले महामाया स्व सहायता समूह अमलडीह लोरमी,सेवा सहकारी समिति हिंच्छापुर पथरिया,साई महिला स्वसहायता समूह मुंगेली ऊपर सम्बंधित सहायक खाद्य निरीक्षक मुंगेली द्वारा प्रतिवेद की गई कि संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान आईडी क्रमांक - 402007913 अमलीडीह /402006033 हिंच्छापुर/401002005 मुंगेली में माह सितंबर 2021 में खाद्यान्न का वितरण केवल ई पास मशीन से ही की गई है। टेबलेट से वितरण नही किया गया है, शासन के निर्देशानुसार ई पास एवं टेबलेट के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जाना था पर लापरवाही की गई थी। उक्त कृत्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली उलंघन करते पाया गया, जिनके कारण 5000 रूपए जुर्माना की गई जिसे चालान के माध्यम से जमा करने का आदेश भी दिया गया है।