छत्तीसगढ़ महिमा मालखरौदा। 14 अप्रेल 2022, नगर पंचायत अड़भार में भारतीय संविधान निर्माता,भारत रत्न, बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती पर्व कु.दिशु रात्रे (पार्षद वार्ड क्र. 15) के गृह निवास में नगर पंचायत के प्रतिनिधि गणों के आतिथ्य में मनाई गई। जिसमें बाबूलाल गवेल (पार्षद वार्ड क्र. 13) के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित की गई और बनिया राम रात्रे बाबा (सतनाम पंथ प्रचारक,अखाड़ा प्रमुख गिरौदपुरी धाम), लक्ष्मी प्रसाद यादव (पार्षद वार्ड क्र. 14),राकेश मौरे (पार्षद वार्ड क्र. 02), ईश्वर खूंटे (सामाजिक कार्यकर्ता),राकेश गर्ग (सामाजिक कार्यकर्ता) एवं बहन रेशु,खुशी रात्रे कि गरिमामयी उपस्थित में समस्त अतिथियों के द्वारा बाबा साहब जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बारे में दो शब्द वक्तव्य दे कर उनको विनम्र अभिवादन कर 131वी जयंती पर्वमनाया गया।