छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 22 मार्च 2022, जिला रायपुर विधान सभा क्षेत्र आरंग अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खौली के पेट्रोल पंप तालाब से लगा चंदखुरी फार्म श्रीराम के ननिहाल नगर पंचायत पहुंच मुख्य मार्ग सड़क मोड़ पर कुछेक ग्रामीण जनों द्वारा अपने खेती बाड़ी के साथ शासकीय सड़क की भूमि पर अवैध रूप से अनियमितता बरत अहाता निर्माण की गई हैं।
पिछले वर्ष 2021 ग्रीष्मकालीन ही नवीन चौड़ीकरण सड़क शासन प्रशासन द्वारा चंदखुरी से खौली तक निर्माण कार्य किए गए हैं।
जब नवीन चौड़ीकरण सड़क निर्माण नहीं हुए थे तब अहाता निर्माण नहीं हुए थे तब दोनों ओर से वाहन यात्रियों का आवागमन होते दिखाई पड़ता था।
ईट सीमेंट की ऊंचे दीवाल कर अहाता निर्माण सड़क किनारे पर होने के साथ मोड़ के करण आए दिन सड़क दुर्घटना हो रहा हैं। शासन प्रशासन सड़क निर्माण विभाग द्वारा ध्यान देने चाहिए ग्रामीण जनों की पक्के ईट की दीवाल को तोड कर सड़क की भूमि को प्रयाप्त रूप में सुरक्षित करना चाहिए। उन्हे फेसिंग जाली तार से घेराव कराने अवगत कराते हुए शीघ्र उचित कार्यवाही करने की अत्यंत आवश्यकता हैं। जिनसे दोनों ओर से सड़क तक आवागमन करने वाले दिखाई दे तो मोड़ पर सतर्क हो वाहन को संतुलित कर सड़क दुर्घटना होने से बचा जा सके। आंखो देखा हाल तस्वीरें बया कर रहे हैं आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने से आस पास के क्षेत्रों व ग्रामीण जनों ने शासन प्रशासन द्वारा शीघ्र मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले पर सख्त कार्रवाई कर शासकीय भूमि से उनके अहाता निर्माण को हटाने जनहित को देखते हुए मांग की गई हैं।
चंदखुरी फार्म से कोसरंगी खरोरा आवागमन मुख्य मार्ग होने से क्षेत्र के लोगों का अधिक आवागमन होते रहते हैं।
सड़क किनारे अवैध रूप से अहाता निर्माण कार्य से पर्याप्त स्थल न हो सकरे के साथ मोड़ होने से आए दिन सड़क दुर्घटना घट रहे हैं। जिनसे जान लेवा सड़क भी कहे जाने लगे है। जिनको संज्ञान लेते हुए सड़क विभाग द्वारा मौके स्थल को देख कर शीघ्र पहल किए जाने चाहिए।