अशवंत तुषार साहू ने संत भक्त माता कर्मा जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

अशवंत तुषार साहू ने संत भक्त माता कर्मा जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी 
   छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 28 मार्च 2022,
किसान नेता अशवंत तुषार ने चैत्र कृष्ण पक्ष पापमोचनी एकादशी 28 मार्च को भक्त कर्मा माता की 1006 वी जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि संत भक्त माता कर्मा ने हमे प्रेम भक्ति भाव करूणा मानव सेवा का पाठ पढ़ाया और हमें अन्याय से लड़ना सिखाया हैं। आराध्य माता कर्मा के जीवन से आत्मबल परोपकार, समाजिक समरसता,दया,करूणा,भक्ति और राष्ट्रभाव की  शिक्षा मिलती है वे अन्याय के आगे कभी नहीं झुकी। उन्होने संसार के हर दुख सुख को स्वीकार की और डट कर उनका मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता   के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया अपनी भक्ति भाव से से साक्षात्भगवान कृष्ण के दर्शन किए और अपनी गोद में लेकर बाल कृष्णा को अपने हाथों से खिचड़ी खिलायी।