मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शकुन डहरिया शामिल हो वर वधू को आशीर्वाद शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शकुन डहरिया शामिल हो वर वधू को आशीर्वाद शुभकामनाएं दी

 छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 12 मार्च 2022, नगर पालिका परिषद आरंग के डॉ.अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किए गए। जिसमें 62 वर वधु का सामाजिक रीति रिवाज व मंत्रोपचार के साथ विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
 कार्यक्रम की मुख्यातिथि डॉ.शिवकुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग की अनुपस्थिति में प्रतिनिधि के रूप में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शकुन डहरिया अध्यक्ष राजश्री सदभावना समिति रायपुर, छग प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं प्रदेश महिला कांग्रेस के समस्त विभाग की प्रभारी सम्मिलित हुई।
 उन्होंने विवाहित जोड़ो को नव दाम्पत्य जीवन आरंभ करने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
गरीब परिवार के कन्याओं का हर्षोल्लास व सामाजिक रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिका आरंग सहित पार्षद पंचायत प्रतिनिधि एवं बच्चे एवं बड़े बुजुर्गों सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन वर वधू के परिजन वरिष्ठ नागरिक गण अधिक संख्या में उपस्थित थे।