खोपला में डीजे डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खोपला में डीजे डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
     छत्तीसगढ़ महिमा बसना। 3 मार्च 2022, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चिपरिकोना ग्राम पंचायत के खोखला गांव में डीजे डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रुप से प्रदीप चंद्रवंशी सरपंच ग्राम पंचायत चिपरिकोना,देवनारायण पुहुप, देवकी पुहुप के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य निर्णायक कोमल सोना रघु पटेल डिजेन्द्र कुर्रे,चंदर सिंह सिदार रहे। कार्यक्रम का संचालन शंकर सिंह सिदार,गणपत देवदास के द्वारा किया गया।आयोजक टीम के सदस्य गण घनश्याम सिदार अध्यक्ष गणेश सिदार उपाध्यक्ष कन्हैया लाल सिदार समारू लाल सिदार सेवक राम पुहुप अवध राम जगत गुरु सिंह नंदू राम होरीलाल मोहरसाय नेहरू सिदार ललिता पुहुप राज कुमार सिदार रोहित सिदार जय पाल बघेल नरेश पोर्ते के सहयोग से कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस डीजे डांस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने जिसमें बलोदा बाजार महासमुंद सारंगढ़ रायगढ़ जांजगीर चांपा एवं रायपुर जिले के प्रतिभागियों ने सुंदर नृत्य कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।जिसमें साधना डांस ग्रुप सारंगढ़ एवं छोटी श्याम डाँस ग्रुप दुर्ग पाटन प्रथम एफ एफ लवर डाँस ग्रुप उड़ेला एवं टु लिटिल स्टार ग्रुप बसना द्वितीय राधा कृष्ण डाँस ग्रुप सारंगढ़ तृतीय सीजी डाँस ग्रुप बसना चतुर्थ रहा।इसी प्रकार एकल ग्रुप में आस्था सोना प्रथम सूरज निषाद द्वितीय सहेली चिपरिकोना तृतीय टिकेलाल चतुर्थ रहा।सभी विजेताओ को देवशरण पुहुप के द्वारा पारितोषित सम्मान राशि सम्मान किया गया।अंत मे सभी मुख्य निर्णायक को सम्मान राशि एवं पेन डायरी भी भेंट किया।