छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस टीम ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी की स्वागत किया

छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस टीम ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी की स्वागत किया
                पिंकी कुर्रे जिला ब्यूरो चीफ
      छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर । 4 फरवरी 2022, 
अपने नेता सांसद राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर साइंस कॉलेज परिसर में आगमन पर  छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की टीम छत्तीसगढ़ी पारम्परिक वेशभूषा में राहुल गांधी की स्वागत अभिनंदन करने अधिक संख्या में नारी सशक्तिकरण के श्रृंखला बना कर उपस्थित रही। छत्तीसगढ़ महतारी की जय जयकार करते हुए राहुल गांधी की स्वागत अभिनंदन में छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस टीम के प्रभारी श्रीमती शकुन डॉ.शिवकुमार डहरिया की नेतृत्व में राहुल गांधी की आगमन स्थल साइंस कालेज मैदान रायपुर में एकत्रित हो जुटी रही। छत्तीसगढ़ की संस्कृति पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित नारी सशक्तिकरण की संगठन शक्ति की चर्चा का विषय बना रहा। छत्तीसगढ़ के लोगों ने उन्हें सहराना की। श्रीमती शकुन डहरिया राजश्री सदभावना समिति के अध्यक्ष और समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी के साथ सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विकास उत्थान कार्यों में जुटे संगठनों की पदाधिकारी हैं।
वे निरंतर समाज सेवा नारी सशक्तिकरण और प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी को मजबूत करने में सार्थक प्रयास करती आ रही हैं। श्रीमती डहरिया छत्तीसगढ़ प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया की धर्मपत्नी है। जिनकी महिला संगठन हमेशा जनहित कल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से आम जनता तक पहुंचाते हुए सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विकास उत्थान के साथ नारी सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए अनेकों सहरानीय कार्य समर्पित भाव से करती आ रही हैं।