खुलासा-खैरागढ़: भाजपा नेता विकेश गुप्ता (लालू गुप्ता) वर्षों से सट्टा पट्टी लिखने का रहा था अवैध कारोबार....पुलिस सट्टा पट्टी लिखते दुकान से पकड़ा


▪️बख्सी मार्ग के दुकान से पकड़ा गया सट्टा पट्टी लिखते हुए।

▪️  सट्टा पट्टी सहित 11425 ₹  रुपया किया बरामद , खैरागढ़ मंडल भाजपा का पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद पति है विकेश गुप्ता । 

अरविंद कुमार, स्टेट हेड
खैरागढ़ / छत्तीसगढ़ महिमा / खैरागढ़ पुलिस ने भाजपा पार्षद के घर आज देर शाम को छापा मारकर हजारों रुपए का सट्टा पट्टी लिखते  हुए नगर परिषद खैरागढ़ में भाजपा महिला पार्षद के पति विकेश गुप्ता उर्फ लालू गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बक्शी मार्ग के दुकान में छापा मारकर दुकान से एक मोबाइल , एक नग  पेन , और हिसाब किताब की जाने वाली कॉपी सहित 11425₹  रुपये नगदी भी बरामद की है।  पुलिस के द्वारा अभियुक्त से पुछताछ की गई है। जिससे खैरागढ़ के कई और स्‍टोरियों के भी राज भविष्य में खुल सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में खैरागढ़ उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीलेश पांडेय के नेतृत्‍व में  यह छापेमारी की कार्यवाही किया गया है। थाना खैरागढ़ की टीम ने अथ‍क प्रयास करते हुए , खैरागढ़ में एक भाजपा पार्टी के नामचीन चेहरे  लालू गुप्ता के दुकान से सट्टा पट्टी के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। जिन्‍हें मौके से गिरफ्तार कर जुआ एक्ट की धारा 4 (क) , 151 की धारा लगाकर एसडीएम कार्यालय में पेश किया जहां विकेश गुप्ता को जमानत पे रिहा कर दिया गया है।
आपको बता दें कि विकेश गुप्ता नगर परिषद में भाजपा का नवनियुक्त वार्ड महिला पार्षद के पती हैं। खैरागढ़ थाने की इस कार्यवाही से पूरे भाजपा पार्टी एवं सट्टेबाजो में खलबली मच गई है।