रामायण हमें सत्य के मार्ग पर चलने की देता है सीख
छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 24 फरवरी 2022, महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलटुकरी में आयोजित अखण्ड रामायण प्रतियोगिता के समापन पर किसान नेता अशवन्त तुषार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सर्व प्रथम उन्होंने प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना किया।
उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि राम और रामायण हमारे जीवन का सार और आधार है।
रामायण हमें सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है, अंधरे से प्रकाश की तरफ ले जाता है, हमें बुराई से अच्छाई की तरफ ले जाने की प्रेरणा देता है।
रामायण हमारे जीवन में धर्म और संस्कृति के आधार पर हमें विचारवान होने की प्रेरणा देता है।
रामायण में भगवान राम का पूरा जीवन चरित्र,सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी है।
अशवंत तुषार साहू का आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रीफल भेंटकर स्वागत किया।
साथ में रमेश पटेल,पोषन निर्मलकर होमन पटेल, काशीराम साहू,दुर्गा पटेल,ओम प्रकाश साहू,हीरा लाल साहू,नाथूराम पटेल,जगदीश साहू,सुखलाल साहू,सुरेश यादव,मनोहर पटेल,अजय साहू अत्यधिक संख्या में ग्रामीण जन महिला शक्ति उपस्थित रहे थे।