भागवत कथा से भय मुक्त कराने के साथ मनुष्य को बार बार जन्म से भी मुक्त कराता है: अशवंत तुषार साहू

भागवत कथा से भय मुक्त कराने के साथ मनुष्य को बार बार जन्म से भी मुक्त कराता है: अशवंत तुषार साहू
 छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 17 फरवरी 2022, महासमुंद विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम मचेवा में भागवत कथा के द्वितीय दिन भागवत कथा श्रवण करने पहुंचे किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कहा कि भागवत कथा भय से मुक्त कराने के साथ मनुष्य को बार बार जन्म से भी मुक्त कराता है। 
वैसे तो हम लोग घंटों केवल अपने मंनोरंजन के लिए अपना समय बरबाद करते हैं। मगर कुछ समय भगवान का स्मरण हमसे नहीं हो पाता है। जो हमें पतन की ओर ले जा रहा है। आज हम अपने संस्कार व परपंरा से लगातार दूर होते जा रहे। अत: अब समय आ गया है कि कुछ समय प्रभु चिंतन में लगाने का। इससे हमें स्वयं में आत्म विश्वास जगेगा साथ ही आध्यात्मिक शक्ति भी जागृत होगी। उक्त बातें स्थानीय मचेवा  बस्ती में गायत्री मंदिर के पास साहू परिवार द्वारा हुई श्रीमद भागवत ज्ञान कथा सप्ताह के शुभारंभ पर कथा वाचक पंडित संतोष पुरी गोस्वामी ने कही। भागवत कथा प्रारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित ने ही शुकदेव महराज से भागवत कथा सुनाने का अनुरोध किया था। जिसके बाद से ही भागवत का प्रचार प्रसार हुआ है। उन्होंने ने कहा कि इस पृथ्वी में ब्राह्माण ही श्रेष्ठ व भागवत स्वरूप है अत: हम सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। कथा के दुसरे दिन भागवत के मर्म व ज्ञान के विषय में बताया। कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य को इस पापी संसार से मुक्ती मिली है। इस अवसर पर कथा में मुख्य यजमान ने कथा प्रारंभ में विधि-विधान से भागवत ग्रंथ की पूजा अर्चना की। आयोजन कर्ता विश्राम साहू, निर्मला साहू ,कालीचरण साहू,दुखमत बाई साहू वरिष्ठ नागरिक  लेख राम साहू, लक्ष्मी साहू ,राम नारायण साहू , रूखमणी साहू, प्रणव साहू ,संतोष साहू, पार्वती साहू, शिवम साहू, मनोज साहू ,कुमारी साहू, राजू साहब, खिलेश्वरी साहू, विवेक साहू, जया साहू, गुलशन साहू, भारती साहू, मुरारी साहू ,आनंद साहू सहित बड़ी संख्या में भागवत प्रेमी महिलाओं व पुरुष व साहू परिवार के सदस्य गण व आस पास क्षेत्र के व ग्राम वासियों का अधिक संख्या में उपस्थि रहा।