बनडभरा मुक्ता सोन नदी में गुणवत्ताहीन पुलिया व बिर्रा जैजैपुर मार्ग जर्जर हालत में तब्दील कोई नहीं ले रहे सुध

बनडभरा मुक्ता सोन नदी में गुणवत्ताहीन पुलिया व  बिर्रा जैजैपुर मार्ग जर्जर हालत में तब्दील कोई नहीं ले रहे सुध
       छत्तीसगढ़ महिमा जैजैपुर। 1 फरवरी 2022, जिला जांजगीर चांपा के विधान सभा क्षेत्र जैजैपुर मुख्यालय से मुख्य मार्ग बिर्रा को जोड़ने वाले ग्राम बन डभरा और मुक्ता बीच सोन नदी में पुलिया निर्माण कार्य शासन प्रशासन द्वारा कराए गए हैं जो अत्यंत गुणवत्ताहीन बनाया गया हैं। जो तेज बारिश के दौरान कभी भी टूट कर गिरने की डर बना हुआ हैं।
दोनों गांव के बीच सोन नदी में पुलिया निर्माण तो कर दी गई हैं पर उनकी दुर्गति गुणवत्ताहीन को लेकर कोई विभागीय अधिकारी कर्मचारी शासन प्रशासन द्वारा सुधार निर्माण कार्य करने सुध नहीं ली जा रही हैं।
बन डभरा बस्ती से ग्राम मुक्ता मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले एकमात्र मार्ग देश की आजादी के 75 साल बाद भी बदहाल स्थिति में तब्दील हो चुका जस की तस पड़ा हुआ हैं। जिसमें आस पास दूर दराज के लोगों छात्र छात्राओं को धूल गड्डे कीचड़ पानी में जान जोखिम में डाल आवागमन करने पड़ते हैं।
सोन नदी में बने पुलिया की किनारे पत्थर पिंचिंग कर बिम्म रोक दिवालों में बिना छड़ के ढलाई कर दीवाल के सपोर्टिंग में निर्माण कार्य की गई हैं।
जिसके घटिया सामग्री से निर्माण होने कारण मुख्य मार्ग किनारे ढह गए हैं जहां आवागमन करने वाले लोगों को कभी भी दुर्घटना से सामना करना पड़ सकता हैं।
साथ ही आस पास ग्राम के लोगों द्वारा प्रति वर्ष सोन नदी पुलिया निर्माण किनारे की रेत से विभिन्न निर्माण कार्य में लगाने अवैध खनन परिवहन खोदाई होने से मुख्य मार्ग किनारे जगह जगह गड्डे होते जा रहे हैं जिससे वाहनों को दुर्घटना से क्षति पहुंचने की संभावना बना हुआ हैं।
जैजैपुर मुख्यालय इस मार्ग से आस पास क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने पड़ते ही है। पुलिया टूटे हुए हैं और सड़क जर्जर हालत में तब्दील हो चुका है उनसे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है।
ग्रामीण जनों ने शीघ्र शासन प्रशासन द्वारा सुध लेते हुए पुलिया निर्माण कार्य की जीर्णोद्धार सहित छूटे हुए अधूरे बन डभरा बस्ती से ग्राम मुक्ता मुख्य मार्ग 2 किलो मीटर सड़क को बनाने की मांग किया है।