स्वास्थ्य कर्मचारियों की कैलेंडर को खिलेश देवांगन अध्यक्ष ज.पं.आरंग ने विमोचन किया

स्वास्थ्य कर्मचारियों की कैलेंडर को खिलेश देवांगन अध्यक्ष ज.पं.आरंग ने विमोचन किया
      छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 10 जनवरी 2022, जिला रायपुर के विकास खंड आरंग की स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा जनपद पंचायत आरंग कार्यालय में नव वर्ष 2022 की कैलेंडर का विमोचन जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन के हाथों किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के अनुसार इस नए कैलेंडर में साल भर की सरकारी छुट्टियों के अलावा तीज त्योहार पर्व की जानकारी के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश,जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के सम्पर्क नम्बर के साथ उपलब्ध है।
वही इस कैलेण्डर की खासियत है कि सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों के महत्त्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संतलाल साहू जिला उपाध्यक्ष,धनेश कुमार साहू ब्लॉक अध्यक्ष,
अश्वनी कुमार साहू ब्लॉक उपाध्यक्ष,थानसिंग चंद्रकार ब्लॉक सचिव विशेष रूप से मौजूद रहे थे।