सतगुरू कैलेण्डर हृदय अनंत,अरविंद्र बौद्ध को पामगढ़ में सप्रेम भेंट किया गया।

सतगुरू कैलेण्डर हृदय अनंत,अरविंद्र बौद्ध को पामगढ़ में सप्रेम भेंट किया गया।
छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा। 31 जनवरी 2022, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा से प्रकाशित प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के द्वारा वहां से सतनाम पंथ के ऐतिहासिक धरोहर गागर में सागर सारगर्भित आलेख महत्वपूर्ण जानकारी संग्रहीत कर सतगुरू कैलेण्डर का प्रकाशन किया जाता रहा हैं। जिसको छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित अन्य प्रदेश में भी सतनाम पंथ के अनुयायियों द्वारा संग्रहीत कर खरीदी जा रही हैं। जिनका प्रचार प्रसार व्यापक रूप में सभी ओर चल रहे हैं।
इसी क्रम में हृदय अनंत लोक कलाकार समाज सेवक और दुज राम बौद्ध पूर्व विधायक पामगढ़ के सुपुत्र अरविंद्र बौद्ध को पामगढ़ पहुंच सतगुरू कैलेण्डर के सह संपादक व प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के संपादक श्रवण कुमार द्वारा जिले जांजगीर चांपा भ्रमण के दौरान उन्हे मिल कर सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विकास उत्थान कार्यों को लेकर सारगर्भित चर्चा करते हुए सतगुरू कैलेण्डर को सप्रेम भेंट किया गया।