पंकज शर्मा ने बोरियाकला धान खरीदी केंद्र पहुंच कर निरीक्षण किया
छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 9 जनवरी 2022, रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत बोरियाकला धान खरीदी केंद्र में पंकज शर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर ने पहुँच कर औचक निरीक्षण किया। जहां धान बेचने आये किसानों एवं प्रबंधन अधिकारियों से चर्चा कर धान खरीदी व्यवस्था संबंधी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली, साथ ही बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता और धान के समय पर उठाव की जानकारी प्राप्त की।