नई राजधानी के प्रभावित किसानों की समस्याओं का निराकरण और सभी जरूरी कार्रवाई होंगे डॉ. डहरिया

नई राजधानी के प्रभावित किसानों की समस्याओं का  निराकरण और सभी जरूरी कार्रवाई होंगे डॉ. डहरिया
   छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 6 जनवरी 2022,
 नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया से नई राजधानी के प्रभावित किसान कल्याण समिति के सदस्यों ने मुलाकात किया।
 मंत्री डॉ.डहरिया ने नई राजधानी के प्रभावित किसान कल्याण समिति के सदस्यों से मुलाकात की। 
डॉ डहरिया ने प्रभावित किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर से भेंट कर किसानों की समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस संबंध में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री अकबर ने एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ डहरिया ने किसानों से चर्चा के दौरान उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नई राजधानी के प्रभावित किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
 उनकी विभिन्न मांगों एवं जरूरतों के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार कार्य कर रही है।