मंत्री डॉ.डहरिया की अनुशंसा से अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 लाख रूपए की निर्माण विकास कार्य स्वीकृत

मंत्री डॉ.डहरिया की अनुशंसा से अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 लाख रूपए की निर्माण विकास कार्य स्वीकृत
         छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 25 जनवरी 2022,  डॉ.शिवकुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग की अनुशंसा से उनके विधानसभा क्षेत्र आरंग के विभिन्न अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत निर्माण विकास विकास कार्यों की स्वीकृत किए गए हैं।
 जिसमें क्रमशः निम्नानुसार हैं कि ग्राम रसौटा में जैतखाम चौक सतनामी पारा में चबुतरा निर्माण कार्य 50 हजार रूपए,बेनीडीह के बजरंग चौक में सी.सी.रोड निर्माण विकास कार्यों हेतु 05 लाख रूपए,जुगेशर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 05 लाख 50 हजार रूपए, कठिया में सतनाम चौक के पास सी.सी.रोड़ निर्माण विकास कार्यों हेतु 05 लाख रूपए,ख़ौली में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 06 लाख 50 हजार रूपए, जरौद (क) में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रूपए, सिवनी में तुला राम रात्रे घर से बैसाखू धीवर घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 05 लाख रुपये, कुकरा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 06 लाख 50 हजार रूपए की निर्माण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
उक्त निर्माण विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, जोन अध्यक्ष गौरव चंद्राकर, शिव साहू , रामचंद्र वर्मा, भगवती धुरंधर, राही मन्नु साहू, बलदाऊ चंद्राकर, शोभित साहू, देवशरण साहू, जिला पंचायत सदस्य अनिता थान सिंग साहू, केशरी मोहन साहू, दुर्गा राय, जिला पंचायत सदस्य माखन कुर्रे, प्रमिला निषाद सरपंच ग्राम पंचायत रसौटा, पद्मनी निषाद सरपंच बेनीडीह, रूपेंद्र वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत कठिया, चमेली धनाजीक चंद्राकर सरपंच ख़ौली, लीला कोसरिया सरपंच ग्राम पंचायत कलई, टिकेश्वरी साहू सरपंच कुकरा, पुरुषोत्तम धीवर सरपंच सिवनी, मेम बाई देवांगन सरपंच जुगेसर ने हर्ष व्यक्त करते हुए आरंग क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।