आकाशवाणी से महासमुंद जिले की चिट्ठी का प्रसारण 23जनवरी को

आकाशवाणी से महासमुंद जिले की चिट्ठी का प्रसारण आज

महासमुंद। आकाशवाणी रायपुर (ऑल इंडिया रेडियो) से महासमुंद जिले की चिट्ठी का प्रसारण 23 जनवरी रविवार को शाम साढ़े 6 बजे से होगा। आलेख वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम साहू का है। पांच मिनट के प्रसारण में महासमुंद जिले की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी समाहित है। कोरोना काल में जिले की चिट्ठी का प्रसारण लम्बे अर्से से बंद था। रेडियो श्रोता इसकी कमी महसूस कर रहे थे। श्रोताओं की मांग पर इस साल जनवरी 2022 से इसका प्रसारण पुनः प्रारंभ किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति, धान खरीदी व्यवस्था, प्रशासनिक फेरबदल, त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव, लोकपर्व छेरछेरा सहित विविध आयामों का समावेश जिले की चिट्ठी के इस अंक में किया गया है।