ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने राज्य अलंकरण से सम्मानित बुनकरों को बधाई दी
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 1 नवंबर 2021, राज्य अलंकरण के लिए इस वर्ष ग्रामोद्योग विभाग के सबसे ज्यादा छह व्यक्तियों को सम्मानित किया जा रहा है। इससे पूर्व कल 31 अक्टूबर 2021 को ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने सभी पुरस्कृत बुनकरों से मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। यह विभाग के लिए गर्व की बात है। राज्य अलंकरण समारोह में प्रत्येक पुरस्कृत बुनकरों को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं राजकीय गमछे से सम्मानित किया जाएगा।
स्व.बिसाहू दास महंत सर्वश्रेष्ठ बुनकर पुरस्कार के लिए
सुनील कुमार, राजाराम देवांगन, तुकाराम देवांगन,
राम देवांगन चंद्रपुर, जिला जांजगीर चांपा।
राजराजेश्वरी करुणा माता हाथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए राजेश कुमार देवांगन, श्रीराम देवांगन बिलाईगढ़, जिला बलौदाबाजार निवासियों को सम्मान किया जाएगा। जिनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विभागीय मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने राज्य अलंकरण सम्मान प्राप्तकर्ता गणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।