महादेव घाट रायपुरा में गुरुगद्दी दर्शन संत समागम पुन्नी मेला संपन्न हुआ।
छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 26 नवंबर 2021 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा खारुन नदी तट पर प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी कार्तिक पुन्नी मेला संपन्न हुआ। यहां दुर्ग रायपुर जिले के बीच खारुन नदी पर लक्ष्मण झूला संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बना रहा। कार्तिक पुन्नी के अवसर पर लोगों ने दीप प्रज्वलित कर नदी में गंगा मईया का आरती पूजा अर्चना कर स्नान कर अपनी मनो कामनाएं पूर्ण करने आशीर्वाद प्राप्त किए। लगातार सप्ताह भर महादेव घाट रायपुरा खारुन नदी पर लोगों का विभिन्न स्थानों से आवागमन होता रहा। महादेव घाट रायपुरा का कार्तिक पुन्नी मेला सदियों से प्रसिद्ध हैं। यहां विभिन्न समुदायों की धर्मशाला मंदिर भी बनाया गया हैं जिसमें हाटकेश्वर महादेव की प्राचीन मंदिर स्थापित किया गया है वह जन आस्था विश्वास का केन्द्र बिन्दु के रूप में पुजे जाते रहे हैं।
इसी तरह छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की गुरुगद्दी जोड़ा जैतखाम खारुन नदी तट से पहले तिराहे पर चौकोना स्थापित किया गया है। जो चार चांद लगाते हुए लोगों को अपने सत्य अहिंसा प्रेम शांति भाईचारा मानव मानव एक समान का अमर संदेश देता आकर्षित प्रभावित कर जाता हैं। वहां प्रति वर्ष कार्तिक माह के चौदस से पुन्नी तक दो दिन का संत समागम गुरू दर्शन मेला आयोजन किया जाता रहा हैं। पुन्नी के दिन संध्या काल से पहले जोड़ा जैत खाम में झण्डा रोहन किया जाता हैं। जिसमें संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों की गरिमा मय उपस्थिति बनी रहती हैं। वहां झूले झांकी खिलौने कपड़े खाद्य सामग्री सहित विभिन्न दुकानें सजी धजी रहती हैं जिसमें कई हजारों से अधिक लोगों का आगमन होते रहते हैं।