सतनामी समाज का पहला पब्लिक ट्रस्ट जिला जांजगीर चांपा के पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र से लांच की गई

सतनामी समाज का पहला पब्लिक ट्रस्ट जिला जांजगीर चांपा के पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र से लांच की गई 
 छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा।17 नवंबर 2021, छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की सतोपादेश अमृत वाणी उनके बताए सत मार्ग में चलने सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विकास उत्थान कार्यो को पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ भारत वर्ष में मानव मानव एक समान के अमर सतनाम संदेश को व्यापक रूप में जन मानस में प्रचार प्रसार करते हुए जिले जांजगीर चांपा के पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के संत शिरोमणि गुरू घासीदास महाविद्यालय स्थल पामगढ़ में इंडियन सतनामी समाज आर्गेनाईजेशन के नाम से पब्लिक ट्रस्ट विगत दिनों 14 नवंबर 2021 को आगाज किया। जिसमें पहले दिन ही 3 लाख 21100 रुपए की घोषणा तथा  62000 रुपए नकद राशि ट्रस्ट को प्राप्त  हुआ। सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के प्रथम कार्यशाला में प्रदेश भर से आए सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में लोक न्यास रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट पामगढ़ द्वारा पब्लिक ट्रस्ट का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस पब्लिक ट्रस्ट का क्षेत्राधिकार सम्पूर्ण भारत वर्ष होगा जिसका पंजीयन क्रमांक 01 है। प्रदेश भर से आए सामाजिक कार्यकर्ताओ का आभार 
यह ट्रस्ट वेबसाईट के माध्यम से पूरी पारदर्शिता समाज के सामने रखेगी,और समाजिक विकास के बड़े उद्देश्य,जैसे खुद के शैक्षणिक संस्थान,चिकित्सीय संस्थान,व्यवसायिक संस्थान जैसे अनेकों समाज जनहित कल्याणकारी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के जिला संवाददाता विनोद कुमार, मस्तुरी से संत कुमार धैर्य, बिलासपुर से महेंद्र टंडन, बम्हनीडीह से राम रतन बंजारे, जैजैपुर से राजेंद्र जांगड़े संवाददाता गण शामिल हुए।  कार्यक्रम में महिला सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला जोशी, पिंकी कुर्रे, सहित अन्य वरिष्ठ महिलाएं उपस्थित थी। इनके अलावा विभिन्न स्थानों से प्रदेश भर से शहरी ग्रामीण क्षेत्रों से भी समाज के वरिष्ठ समाज सेवी पदाधिकारी गण अधिक संख्या में उपस्थित हो अपना अमूल्य समय देते हुए योगदान दिए।
 डॉ.राजाराम बनर्जी प्रदेशाध्यक्ष, दीपक मिरी  
प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, डॉ.करुणा कुर्रे
प्रदेश प्रभारी यूथ एवं रायपुर जिलाध्यक्ष सतनामी समाज छत्तीसगढ़ ने प्रेस को जानकारी दी।