ग्राम कोसरंगी के डॉ.अंबेडकर भवन को संत महापुरूषों के विचार धारा पर कार्यक्रम आयोजन सुरक्षित की गई
छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 17 नवंबर 2021, जिला रायपुर के विकास खंड आरंग अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोसरंगी मुख्य मार्ग आरंग खरोरा बस स्टैंड में स्थापित सतनामी समाज और डॉ.अम्बेडकर विचार धारा से जुड़े सज्जन लोगों की जन सहयोग से भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना और भवन को निर्मित किया गया है। जहां प्रति वर्ष डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर्व व परिनिर्वाण दिवस व संत गुरू महापुरूषों की स्मरण में सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक जन जागृति अभियान चलाते हुए कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित होते रहे हैं। जहां कुछेक रूढ़िवादी असामाजिक तत्वों द्वारा वहां भवनों की रख रखाव स्वच्छता को मनमानी द्वेष भावना से क्षति पहुंचाने दुरूपयोग कर बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर के विचार धारा से हट कर उनके विरूद्ध मूर्ति पूजा अर्चना स्थापना कर सामाजिक भावना भारतीय संविधान निर्माता के धर्म निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक को लेकर आहत पहुचाई जा रही थी। अगले माह डॉ.अम्बेडकर भवन में करने सरपंच पति राजकुमार साहू,तोषण पंच, भोला साहू पंच,सरपंच रामेश्वरी साहू के ससुर एवं साहू समाज के अनैतिक तत्वों द्वारा दुर्गा पूजा अर्चना स्थापना के बहाने अम्बेडकरवादी एवं मनुवादियों के बीच सांप्रदायिक दंगा भड़काने की सड़यंत्र किया गया था। जबकि सतनामी समाज और (अनुसूचित जाति) के लोगों को किसी भी अन्य सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने उनकी समाज की सार्वजनिक भवन को सामूहिक रूप से कभी भी नहीं दी जाती हैं। आए दिन अनुसूचित जाति के द्वारा जन सामाजिक सहयोग से निर्मित विभिन्न स्थानों पर स्थित भवन पर कार्यक्रम आयोजित होने पर सांप्रदायिक दंगे लड़ाई झगडे उत्पन्न करते रहे हैं। अगले माह अक्टूबर माह में दुर्गा पूजा उत्सव नवरात्रि पर्व के अवसर से एक दो दिन पहले अनुसूचित जाति के बीच अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय द्वारा ग्राम कोसरंगी के दो गुटों में हजारों लोगों में झड़प एवं पुलिस कार्यवाही जिसमें शासन प्रशासन के समक्ष दुर्गा प्रतिमा बैठाने वाले समिति वालो ने डॉ.अंबेडकर भवन में अब कभी भी दुर्गा स्थापना नही करेंगे करके थाना में दोनो पक्षो व पूरी थाना स्टॉप तथा अन्य गणमान्य नागरिकों के समक्ष खरोरा थाना प्रभारी को लिखित में दी गई। अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के सैकड़ों लोग को संबंधित थाने खरोरा में उपस्थिति करा विचार विमर्श सभी के बातो तथ्यों को ध्यान देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका कानून के तहत निभाई गई जिसमें सार्वजनिक रूप से डॉ.अम्बेडकर भवन को संत गुरू महापुरूषों की स्मरण जयंती पर्व सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विकास उत्थान हेतु जन जागृति कार्यक्रम आयोजन करने अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित की गई। साथ ही सरपंच श्रीमती राजकुमारी साहू के पति प्रतिनिधि राजकुमार साहू को बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर भवन को मरम्मत रंग रोगन टाइल्स मरम्मत स्वच्छता रख रखाव और उनके पूर्व निर्मित जीर्ण क्षीर्ण प्रतिमा के स्थान पर नवीन प्रतिमा स्थापना कराने कहा गया। जिनके भारतीय संविधान से ग्राम पंचायत कोसरंगी में सरपंच बन प्रतिनिधित्व कर रहे हो उनका सम्मान करने पर जोर दिया गया। भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की विचार धारा में प्रशासन द्वारा सत्य की जीत हुई। इस घटना क्रम से कई लोगो में अपनी हक अधिकार की लड़ाई के लिए हौसला बुलंद हुई है।
इसलिए बाबा साहब का नारा है कि शिक्षित बनो,संगठित रहो,सघर्ष करो की संदेश को सबल वहां मिलने से अनुसूचित जाति के लोगों और उनके विचार धारा को लेकर चलने वाले में खुशी जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा की गई निष्पक्ष कार्यवाही पर खरोरा थाना प्रभारी व स्टॉफ के लोगो के प्रति आभार जताया गया।