टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का श्री संपत अग्रवाल ने किया शुभारंभ

*टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का श्री सम्पत अग्रवाल ने किया शुभारंभ*


बसना। टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन बसना के दशहरा मैदान बसना में आयोजित किया जा रहा है। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि रूपल वागरेचा, नरेश मेघानी, अनुराग गुप्ता, नीलांचल सेवा समिति के मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मुज्जमिल कादरी मुख्य रूप से उपस्थित हुए खिलाड़ियों में बड़े जोश-उत्साह के साथ अतिथियों का स्वागत वंदन किया गया। श्री अग्रवाल ने श्रीफल फोड़कर व फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर सभी को नीलांचल सेवा समिति के उद्देश्य को बताते हुए सदस्य बनने प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम नीलांचल सेवा समिति के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया है।

उक्त कार्यक्रम में बसना क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र नायक, शुभम गुप्ता, उमेश नायक, आकिब कादरी, करीम खान, सोनू राज, कमल भारद्वाज, जैद कादरी, प्रशांत बंजारा, लोकेश सोनवानी, नीतेश नायक, गिरधारी नायक कामेंट्रीटर टीकाराम दास समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।