*राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें युवा - उपाध्याय*
राष्ट्रीय सेवा योजना, सोतोकान कराटे संघ महासमुंद एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में भंवरपुर में आयोजित कौमी एकता सप्ताह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा आईटी विभाग महासमुंद जिला संयोजक करुणाकर उपाध्याय सम्मिलित हुए। उन्होनें युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने अपील किया। इस दौरान युवाओं के लिए पारंपरिक देशी खेल एवं युवतियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता रखी गई थी, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान सर, योग समिति प्रदेश सचिव रोहित शर्मा सर एवं सोतोकान कराटे संघ प्रदेश सचिव उपेंद्र प्रधान जी सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना किए।