मानव विज्ञान एवं सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा अभियंता एन.एस.जांगड़े सम्मानित

मानव विज्ञान एवं सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा अभियंता एन.एस.जांगड़े सम्मानित
छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 10 नवंबर 2021, जिले रायपुर के टाउन हॉल में मानव विज्ञान एवं सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा विगत दिनों 23 अक्टूबर 2021 को राज्य स्तरीय अभियंता अलंकरण समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न स्थानों पर कार्यरत व सेवा निवृत्त विभिन्न विभाग के अभियंताओं गणों को उनके द्वारा किए गए और किए जा रहे अपने विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हे प्रशस्ति प्रमाण पत्र और श्रीफल देकर मांचा शीन मुख्य अतिथिओ के हाथों सम्मानित किया गया।
जिसमें एन.एस.जांगड़े सेवा निवृत्त अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,उप संभाग - बलौदाबाजार, भाटापारा को सर्वोत्तम अभियंता अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इससे पूर्व राज्य का 19 वाँ स्थापना वर्ष 2019 में भी राज्य स्तरीय अभियंता अलंकरण समारोह रायपुर द्वारा श्री जांगड़े को सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला बलौदाबाजार में राज्य निर्माण और विकास में विभागीय उल्लेखनीय योगदान के लिए सर्वोत्तम अभियंता अवॉर्ड से प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर उक्त संस्थान द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। मानव विज्ञान एवं सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय अभियंता अलंकरण समारोह कार्यक्रम रायपुर में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित महंतराम सुंदरदास अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़,और डॉ. भूषण लाल जांगड़े पूर्व राज्य सभा सांसद के हाथों एन.एस. जांगड़े की सर्वोत्तम अभियंता अवॉर्ड से प्रशस्ति प्रमाण पत्र श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। श्री जांगड़े अपने विभागीय स्तर पर जहां भी जिले क्षेत्र में सेवारत रहे थे वहां उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाया है।
उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शासन प्रशासन द्वारा समय वर प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किए गए हैं। एन.एस.जांगड़े को सर्वोत्तम अभियंता अवॉर्ड से सम्मानित होने पर उनके जांगड़े परिवार और गृह ग्राम परसाडीह (बिलाईगढ़) वासियों सहित उनके शुभ चिंतकों द्वारा उन्हे हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया है।