ग्राम भिलौनी में 7 दिवसीय बोधिसत्व संदेश महोत्सव में विधायक इंदु बंजारे और केशव प्रसाद चंद्रा शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा। 10 नवंबर 2021, जिला जांजगीर चांपा के पामगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत भिलौनी में विगत दिनों 8 नवंबर 2021 को आयोजित सात दिवसीय बोधिसत्व विश्वरतन भीम संदेश समागम महोत्सव में केशव प्रसाद चंद्रा जैजैपुर विधायक पहुंच कर गौतम बुद्ध एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के शैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पामगढ़ विधायक श्रीमती इंदू बंजारे ने की। जन जागृति सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विकास उत्थान कार्यक्रम
सात दिवसीय बोधिसत्व विश्वरतन भीम संदेश समागम महोत्सव आयोजित करने पर जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चंद्रा और क्षेत्रीय विधायक श्रीमती इंदु बंजारे ने समस्त ग्राम वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संतोष यादव,चन्द्रपाल यादव सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे वरिष्ठ ग्रामीण जन एवं ग्राम के समस्त गणमान्य नागरिक गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।