चंद्रदेव प्रसाद राय ने सरधाभाठा गौठान में गोवर्धन पूजा कर समस्त क्षेत्र वासियों को बधाई दी

चंद्रदेव प्रसाद राय ने सरधाभाठा गौठान में गोवर्धन पूजा कर समस्त क्षेत्र वासियों को बधाई दी
   छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 5 नवंबर 2021,      आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर ग्राम पंचायत सरधाभाठा में संचालित गाैठान में मुख्य अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय शामिल हुए। गौठान में आरती पूजा पश्चात गौ माता को हरा चारा और भोजन खिलाया गया। 
श्री राय ने कहा कि गोवर्धन पूजा का त्याैहार मुख्यतः गाय,गोवंश और प्रकृति संरक्षण की प्रेरणा देता है। इसलिए गाेठान की व्यवस्थाएं हम सभी के सहयोग से सुचारू ढंग से संचालित होनी चाहिए। उपस्थित आप सभी क्षेत्र वासियों को गोवर्धन पूजा के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।