रामकुमार यादव ने अपने क्षेत्र में पक्की सड़क निर्माण कार्यों की भूमि पूजन किया।

रामकुमार यादव ने अपने क्षेत्र में पक्की सड़क निर्माण कार्यों की भूमि पूजन किया।
 छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा। 9 नवंबर 2021, रामकुमार यादव चंद्रपुर विधायक एवं उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ग्रामीण विकास प्राधिकरण ने चंद्रपुर से सपोस-डभरा-फगुरम,छुहिपाली से ठनगन-रामभांठा तथा पेंडरवा मार्ग में लगभग 150 करोड़ की लागत से बनने वाले डामरीकरण-सी सी रोड का भूमिपूजन किया। साथ ही डभरा नगर पंचायत के सफाईकर्मी महिलाओं का सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में ब्लाॅक अध्यक्ष पारस यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल, सुनील चंद्रा, ताराचंद साहू, पार्षद गण, स्थानीय सरपंच, कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित गणमान्य नागरिक गण अधिक संख्या में उपस्थित थे।