युवा क्षेत्रीय खेल विकास समिति सरायपाली के पदाधिकारीयो का चुनाव संपन्न

युवा क्षेत्रिय खेल विकास समिति सरायपाली के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न 
सरायपाली - युवा क्षेत्रिय खेल विकास समिति सरायपाली जिला महासमुन्द का चुनाव (पुनर्गठन) ग्राम रोहिना के शासकीय हाईस्कूल भवन में सम्पन्न हुआ. चुनाव अधिकारी श्री के आर पटेल संरक्षक युवा क्षेत्रिय खेल विकास समिति एवं पर्यवेक्षक श्री आर एस साहू संरक्षक युवा क्षेत्रिय खेल विकास समिति व अध्यक्षता श्री ध्रुव मलिक अध्यक्ष युवा क्षेत्रिय खेल विकास समिति द्वारा किया गया. चुनाव अधिकारी एंव पर्यवेक्षक महोदय द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध, निर्विवाद रुप से सम्पन्न कराया. जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों में संस्थापक श्री आर एस साहू सेवा निवृत्त व्यायाम शिक्षक बगाईजोर सरायपाली, श्री के आर पटेल सेवा निवृत्त प्राचार्य सरायपाली, संरक्षक श्री ध्रुव मलिक शिक्षक सरायपाली, श्री आर एल पटेल शिक्षक रायपुर, श्री अनन्तसिंह नेताम व्यायाम शिक्षक रायपुर, श्री गिरधारी साहू तोरेसिंहा, अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल तोरेसिंहा, उपाध्यक्ष श्री केशव सेठ रोहिना, श्री गणेशराम पटेल बसना-लोरम, श्री जयकृष्ण चौधरी मुड़पार, श्री नरोत्तम बारीक जलगढ़, सलाहकार श्री प्रफुल्ल बारीक जलगढ़, श्री हेमन्त बारीक मोहका, श्री मिनकेतन पटेल कलेण्डा, सचिव श्री सादराम अजय भंवरचुवां-मधुबन, सह सचिव श्री वरुण बाग बिछियां, कोषाध्यक्ष श्री क्षितिपति साहू कलेण्डा, मीडिया प्रभारी श्री शिवकुमार पटेल तोरेसिंहा, संगठन सचिव श्री अक्षय कुमार सिदार रोहिना, श्री खिरसागर कैवर्त बोंदा, कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रकाश प्रधान पण्डापारा, श्री बाबूलाल भोई बलौदा, श्री उमाशंकर साहू नलीपान-उड़िसा, श्री नेपाल साहू रोहिना, श्री सालिकराम प्रधान बरनाईदादर, श्री भूपेन्द्र प्रधान बरडीह, श्री दिव्यकुमार बारिक प्रेतनडीह, श्री मनोज प्रधान पतेरापाली, श्री जौशिक सामल सराईपतेरा, श्री नरेश प्रधान पुटका को बनाया गया. उक्त जानकारी प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी श्री शिवकुमार पटेल युवा क्षेत्रिय खेल विकास समिति सरायपाली द्वारा दिया गया.