दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित वर्चुअल श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित वर्चुअल श्रीराम कथा का हुआ शुभारम्भ
सरायपाली- विश्वभर से असंख्य लोगों की आध्यात्मिक जिज्ञासा को शांत करने हेतु दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी द्वारा संस्थापित एवं संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वधान में 09 से 15 अक्टूबर 2021 तक श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस दिव्य कथा का आप अपने घर बैठे ही सुविधाजनक रुप से रसपान कर सकते हैं. यह पावन कथा संस्थान के यूट्यूब चैनल @djjs-world (www.youtube.com/djjsworld) ऐड्रेस डीजेजेएस-वर्ल्ड (डबल्यूडबल्यूडबल्यू.यूट्यूब.कम/ डीजेजेएसवर्ल्ड) भारतीय समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रसारित की जा रही है. इतना ही नहीं इस पावन कथा का लाभ सिर्फ भारतीय ही नहीं, अपितु अन्य देशों के जिज्ञासु भी उठा रहे हैं, क्योंकि इस कथा का प्रसारण अंग्रेजी उपशीर्षक subtitles (सबटाइटलेस) के साथ किया जा रहा है. इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर आयु वर्ग के लोग सक्रिय रूप से सम्मिलित हो रहे हैं, क्योंकि यह कथा मात्र श्रीराम की कहानियों तक ही सीमित नहीं है. बल्कि श्रीराम के प्रत्यक्ष दर्शन की शाश्वत विधि का मार्ग भी उजागर कर रही है. श्रीराम की लीलाओं में छिपे गूढ़ रहस्यों द्वारा कैसे मनुष्य वर्तमान समय की समस्याओं जैसे तनाव, आर्थिक तंगी, मानसिक रोग या शारीरिक पीड़ा से मुक्ति पा सकता है. इसके सूत्र भली भांति बताये जा रहे हैं.
          कोविड महामारी के चलते फैले तनाव और नकारात्मकता के बीच यह कथा जन मानस में दिव्यता का संचार करने हेतु संस्थान द्वारा आयोजित विलक्षण डिजिटल कथा महोत्सव ब्रह्म एवं शान्ति: ब्रह्म एवं आनंद: के अन्तर्गत हो रही है; जिसका वाचन दिव्य गुरु आशुतोष महाराज की शिष्या विश्वविख्यात श्रीराम कथा व्यास साध्वी श्रेया भारती द्वारा किया जा रहा है. इस विलक्षण डिजिटल कथा महोत्सव के बारे में अधिक जानकारी हेतु विजिट करें.डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.डीजेजेएस. ओआरजी/कथा (www.djjs.org/katha) नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कथा के प्रथम दिवस पर राम कथा की महिमा का उम्दा प्रस्तुतीकरण किया गया. श्रीराम की कथा, वक्ता और श्रोता दोनों का उद्धार करती है. जब प्रभु कृपा से जीव में पुण्य पुंज एकत्रित होते हैं, तब ही उसे श्रीराम कथा सुनने का परम सौभाग्य प्राप्त होता है. यह भी सर्वमान्य है, जब मनुष्य श्रीराम की कथा का रसपान करता है, तो उसकी हर व्यथा स्वत: ही खत्म हो जाती है. क्यों भगवान राम अवतरण एक उत्सव है? कैसे श्रीराम की शाश्वत चेतना आज भी मनुष्य का जीवन, दिव्य बना सकती है? क्या आप श्रीराम को सिर्फ मानते ही हैं या राम को जानते भी हैं? ऐसे जीवन परिवर्तनकारी प्रश्नों का समाधान भी कथा व्यास ने बहुत सरल तरीके से उदाहरण सहित प्रदान किया. कथा के मुख्य, दैनिक एवं उत्सव यजमानों को घर में बैठ कर ही डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से पूरे विधि विधान से पूजन करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है. यदि आप भी इस कथा में आर्थिक रूप से योगदान देना चाहते हैं, तो विजिट करें www.djjs.org/contribute (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.डीजेजेएस. ओआरजी/कान्ट्रीब्यूट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी के युवा प्रचारक शिष्य-शिष्याओं द्वारा प्रस्तुत भक्तमयी भजन कार्यक्रम रहा, जिसने सभी में शुभ संकल्पों की प्रेरणा को जागृत किया. इस विलक्षण कथा का समापन प्रभु की पावन पुनीत आरती द्वारा हुआ.
              कथा के आगामी दिनों में सुनें बिखरे मन को व्यवस्थित कैसे करें? श्रीराम से सीखें प्रातः काल में उठने के सूत्र, विकट परिस्थितियों से निकलने का मार्ग, वास्तविक राम राज्य, इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित विस्तार पूर्वक विवेचन नियमित रूप से आध्यात्मिक व प्रेरणादायी विचारों से जुड़े रहने हेतु DJJS (डीजेजेएस) के यूट्यूब चैनल को www.youtube.com/djjsworld (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू यूट्यूब.कम/ डीजेजेएस वर्ल्ड)और सूचनाओं के लिए घंटी के चिन्ह को दबाएं.
            दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, विश्व में शांति एवं बंधुत्व की स्थापना हेतु कार्यरत एक सामाजिक व आध्यात्मिक संस्थान है, जो अपने नौ मुख्यतः सामाजिक प्रकल्पों महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम; साक्षरता अभियान; सम्पूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम; नशा उन्मूलन कार्यक्रम; पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम; भारतीय देशी गौ संवर्धन एवं नस्ल सुधार कार्यक्रम; आपदा प्रबंधन कार्यक्रम; बंदी सुधार कार्यक्रम और नेत्रहीन एवं दिव्यांगों का सशक्तिकरण कार्यक्रम.
द्वारा वैश्विक समाज में व्यापक परिवर्तन ला रहा है.
!! परम पूज्य श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य-स्वामी अखिलेशानंद जी दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान शाखा सरायपाली जिला महासमुन्द आश्रम छत्तीसगढ़ से संदेश दिया- देखें वेबस्ट्रीम यूट्यूब/डीजेजेएस वर्ल्ड !!