अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार राजनांदगाँव में परिचय सम्मेलन आयोजित: प्रकाश अनंत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार राजनांदगाँव में परिचय सम्मेलन आयोजित: प्रकाश अनंत
  प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा राजनांदगांव। 8 अक्टूबर 2021, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार छत्तीसगढ़ का जिला राजनांदगांव में एक दिवसीय नियुक्ति पत्र वितरण एवं परिचय सम्मेलन विगत दिनों 5 अक्तूबर 2021 को जिला राजनांदगांव के प्रदेश महासचिव विक्की पटेल के आगवानी तथा जिलाध्यक्ष कृष्णा मेश्राम के द्वारा कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्री अनंत के पहुंचते ही जिला कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा आतिश बाजी के साथ गर्मजोशी  स्वागत किए गए, तत्पश्चात गेस्ट हॉउस राजनांदगांव में सभा किए गए। 
जिसमे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश अनंत एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव शेखर चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश मीडिया प्रभारी अरशद खान, प्रदेश सचिव अभिषेक शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनंत द्वारा संगठन की रुपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यशैली को पूर्ण रूप से परिभाषित की गई एवं कांग्रेस की विचारधारा को प्रत्येक वार्ड के अंतिम व्यक्ति तक तथा राज्य सरकार की उपलब्धि को जन जन तक पहुँचाने हेतु प्रेरित की गई। साथ ही मानवाधिकार के संरक्षण सम्बन्धी विशेष कर्तव्य एवं दायित्वों को पुरी ईमानदारी से पूर्ण करने हेतु शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में जिले के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष व उनकी पुरी टीम ने भागीदारी निभाया। मंच संचालन का दायित्व विक्रम सोनी ने निभाया। कार्यक्रम की अंतिम में जिलाध्यक्ष कृष्णा मेश्राम द्वारा आभार प्रकट कर समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष मिथलेश चंदेल, राजेश चौहान, राजकुमारी मंडावी, आदि सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।