तेलासीपुरी धाम में दो दिवसीय गुरू दर्शन संत समागम मेला संपन्न
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा पलारी। 16 अक्टूबर 2021, ग्राम तेलासीपुरी धाम के विकास कार्य के लिए मिले राशि 15,00,000/- (पंद्रह लाख रूपये) गुरू दर्शन मेला में प्रमुख रूप से धर्मगुरु द्वारिका दास भंडारपुरीधाम, सर्वोच्च गुरु आसमदास गुरुगद्दीनशीन गुरुद्वारा तेलासीपुरी धाम, जगत गुरु मुक्तिदास व धर्मगुरु फलदास का गुरुवाणी व आशीर्वाद उपस्थित संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटक गण को प्राप्त हुआ।
मंचीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के आसंदी पर विराजमान रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व विशिष्ट अतिथि के पूर्व केबिनेट मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा, विधायक मुंगेली पुन्नूलाल मोहिले, सांसद जांजगीर चांपा लोकसभा गुहाराम अजगल्ले, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक आरंग नवीन मार्कण्डेय, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ.भूषण लाल जांगडे, पूर्व विधायक आरंग संजय ढीढी, पूर्व विधायक डॉ.सनम जांगडे,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुन्द श्रीमती सरला कोसरिया, भाटापारा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मोहन बांधे, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ऋतू महिलांग, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा महेश्वर, प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व वेदराम जांगड़े रहे। जिनका मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में टेसुलाल धुरन्धर, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष श्याम नारंग, मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टोप सिंह टंडन ,तेजराम वर्मा, कृष्णा अवस्थी, जिलाध्यक्ष राजेश बाटले, जिला महामंत्री लौटन गिलहरे व अशोक बंजारे, संजय सोनवानी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत टंडन, अनुज दिवाकर आदि की गरिमामयी उपस्थित में तलासीपुरी धाम गुरू दर्शन दशहरा पर्व मेला सम्पन्न हुआ। सांसद जांजगीर चांपा लोकसभा गुहाराम अजगल्ले ने ग्राम तेलासीपुरी धाम के विकास कार्य के लिए राशि 15,00,000/- (पंद्रह लाख रुपये) देने की घोषणा की, जिसे कार्यालयीन 7 (दिवस) में तत्काल स्वीकृत कर दी जायेगी।