गुरू दर्शन मेला खडुवापुरी में गुरू रूद्रकुमार ने गुरू गद्दी पूजा अर्चना कर जैतखाम में पालो चढ़ाया
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 16 अक्टूबर 2021, जिले बलौदाबाजार के विकास खंड सिमगा के ग्राम खडूवा में प्रति वर्ष विजय दशमी के अवसर पर संत समागम गुरू दर्शन मेला आयोजन किया जाता रहा हैं। जिसमें संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी के वंशज द्वारा संत समाज को सतोपदेश अमृतवाणी को प्रचार प्रसार करते हुए आशीर्वाद देते हैं।
जगतगुरु विजयकुमार, राजराजेश्वरी कौशल माता,जगतगुरू रुद्रकुमार, गुरुमाता सरिता, गुरु दीदी प्रियंका,नीति जी, बालगुरु रिपुदमन के सानिध्य में अगमधाम खड़वापुरी में विजय दशमी पावन पर्व के अवसर में गुरुदर्शन मेला का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें गुरुआसन गद्दी की पूजा अर्चना कर जैतखाम पूजा करके पालो चढ़ावा कर जगतगुरु अगमदास, ममतामयी मिनीमाता, राज राजेश्वरी करुणा माता, राजराजेश्वरी कनुका माता, गुरुदीदी सोनल के समाधि स्थल में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूजा अर्चना किया गया।
जिसमे गुरु प्रवक्तता डॉ.एम.के. कौशल, भुनेश्वर पात्रे, राजेश्वर भार्गव,जे.पी. कोसले, एवं समस्त राजमंहत गण,जिला महंत छबिलाल रात्रे,मनीष बंजारे,कोठारी जी,पंथी गायिका श्रीमती उषा बारले, श्रीमती प्रतिमा बारले,श्रीमती सामेदेवी शास्त्री, कुंजन दास, गोपाल सत्यवंशी, अमरदास, अजय टंडन, दीपक अनंत, लाल निराला, श्रवण बसंत सहित समाज प्रमुख गण संत जन विभिन्न स्थानों से आये सामाजिक कार्यकर्ता संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटक गण उपस्थित होकर गुरु दर्शन का लाभ उठाएं।