दशहरा दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम सिंघीचुवा में उमड़ा जनसैलाब हजारो की संख्या में शामिल हुए लोग

दशहरा दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम सिंघीचुवा में उमड़ा जनसैलाब हजारो की संख्या में शामिल हुए लोग

  छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 28 अक्टूबर 2021, विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के ग्राम सिंघिचुवा मैदान (भटगांव)  में कल 27 अक्टूबर 2021 को कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा दशहरा- दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही सबके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। जन सैलाब हजारों की संख्या में उपस्थित रहे थे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और क्षेत्र वासियों का श्री राय ने दिल से आभार जताया जताया।
 क्षेत्र की विकास कार्यों और पार्टी की मजबूती संगठन को ग्रामीण स्तर से ब्लाक जिले तक विस्तार करते रहे और शासन प्रशासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण जनहित कल्याणकारी योजनाओं को प्रचार प्रसार करते हुए आम जनता को राहत पहुंचाने प्रयासरत रहे।